• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

कटनी के बरही अग्निकांड में छह लोगों की मौत से सियासत गर्म, कांग्रेस पार्षदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

मध्य प्रदेश के कटनी के बरही नगर में दीपावली की रात हुए अग्निकांड में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के मामले में लोगों का आक्रोश लगातार सामने आ रहा है। मामले से व्यथित होकर कांग्रेस पार्षदों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है।

By Mukesh TiwariEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 06:56:43 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 06:59:45 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
कटनी के बरही अग्निकांड में छह लोगों की मौत से सियासत गर्म, कांग्रेस पार्षदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
बरही अग्निकांड: 6 कांग्रेस पार्षदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

HighLights

  1. बरही अग्निकांड में छह लोगों की मौत से सियासत गर्म हो गई है
  2. बढ़ते आक्रोश के बीच 4 कांग्रेस पार्षदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
  3. कांग्रेस पार्षदों ने अग्निकांड के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। बरही नगर में दीपावली की रात हुए अग्निकांड में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के मामले में लोगों का आक्रोश लगातार सामने आ रहा है। मामले से व्यथित होकर बरही नगर परिषद के कांग्रेस पार्षदों ने सामूहिक रूप से कलेक्टर आशीष तिवारी को इस्तीफा सौंपा है। साथ ही अग्निकांड के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग के साथ कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच हो और लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो।

कलेक्टर को सौंपा त्यागपत्र, पत्र में चार पार्षदों के हस्ताक्षर

नगर परिषद के वार्ड क्रमांक एक की कांग्रेस पार्षद प्रज्ञा अजय वर्मा, वार्ड चार पार्षद शिवकुमारी राजेश वंशकार, वार्ड क्रमांक पांच पार्षद नैंसी अमित गुप्ता, वार्ड क्रमांक नौ पार्षद अंजू कोल, वार्ड 10 पार्षद गोवर्धन बढ़ई और वार्ड क्रमांक 11 पार्षद पूजा राधेश्याम ताम्रकार ने कलेक्टर को सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपा है, हालांकि सौंपे गए पत्र में सिर्फ प्रज्ञा वर्मा, अंजू कोल, शिवकुमारी वंशकार और गोवर्धन बढ़ई के हस्ताक्षर हैं।


व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

कलेक्टर को सामूहिक रूप से पद से त्यागपत्र देने की बात कहते हुए पार्षदों ने घटना पर गहन शोक जताया है और कहा है कि अग्रवाल परिवार में हुए अग्निकांड में शोक व आक्रोश से वे व्यथित हैं। दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने नगर परिषद की व्यवस्थाओं, संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। घटना से आहत होकर और जनभावनाओं, नैतिक जिम्मेदारी के तहत वे अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने पत्र में यह भी कहा है कि गंभीर घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिन अधिकारी, कर्मचारियों की लापरवाही से छह लोगों की जान गईं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं कलेक्टर आशीष तिवारी ने पार्षदों को मामले की निष्पक्ष जांच कराने व दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

नगर की राजनीति में मची हलचल, प्रशासनिक जवाबदेही पर उठे सवाल

नगर की राजनीति में हलचल बढ़ी। बरही में हुए इस भीषण अग्निकांड के बाद अब मामला केवल हादसे तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर राजनीतिक रूप भी लेता जा रहा है। कांग्रेस पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे से नगर की राजनीति में हड़कंप मच गया है। पार्षदों के सामने आने से पहले ही मंगलवार को कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह भी कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ पीड़ित परिवार से मिले थे और मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।