कटनी (नईदुनिया प्रतिनिधि)। कटनी बीना रेलखंड में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इससे कोई दुर्घटना तो नहीं घटी। लेकिन एक ही ट्रेक पर चलने के कारण कई ट्रेनों का संचालन जरूर प्रभावित हुआ। पश्चिम मध्य रेलवे अधिकारियों की तत्परता से करीब चार घंटे में सुधार कार्य कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार कटनी-बीना रेलखंड में मालगाड़ी का एक पहिया पटरी से उतर गया। हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ। सुधार कार्य में लगभग चार घंटे का समय लगा। इसके बाद सामान्य यातायात बहाल हो गया। इसके बाद कटनी-बीना रेलखंड में यातायात सामान्य हो गया। इस हादसे के कारण चार मालगाड़ी सहित तीन यात्री ट्रेन प्रभावित रहीं। घटना की जांच के लिए जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है। जांच के बाद ही लापरवाहों पर कार्रवाई होगी।
तीन यात्री ट्रेनें प्रभावित हुई: रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि कटनी- बीना सेक्शन के डाउन ट्रैक मझगवां स्टेशन के पास ट्रेन नंबर 94 मालगाड़ी का एक पहिया पटरी से उतर गया। हादसे की सूचना पर राहत दुर्घटना ट्रेन को भेजा गया। जहां पर करीब चार घंटे तक सुधार कार्य किया गया है। दोपहर 12 बजे तक रेल यातायात सामान्य हो गया। हादसे की वजह से कामायनी एक्सप्रेस, छिप्रा एक्सप्रेस और गोरखपुर से अहमदाबाद जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन प्रभावित रही। साथ ही चार मालगाड़ी भी हादसे की वजह सेे प्रभावित हुई। रेल अधिकारियों ने बताया कि यात्री ट्रेन को सिंगल अप ट्रैक से संचालन कराया गया। हादसे के कारण यात्री ट्रेन करीब दो से ढाई घंटे तक अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। हादसा कैसे हुआ, इस बात की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। कमेटी द्वारा जांच कर रिपोर्ट दी जाएगी। जांच के बाद ही इस बात का खुलासा होगा, कि हादसा कैसे हुआ। फिलहाल जांच की जा रही है।
वर्जन
मालगाड़ी का एक पहिया पटरी से उतर गया था।पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों ने तत्परता दिखाई और यातायात सामान्य हो गया।
- राहुल जयपुरियार , रेलवे सीपीआरओे