कटनी में बाघ ने महिला पर किया हमला, खींचकर झाडि़यों में ले गया
वन अमले ने शव को कब्जे में लिया है। इसके साथ ही वन अमला गांव में पहुंचा और लोगों को जंगल की ओर न जाने की समझाइश दी गई है। रेंजर गोविंद नारायण का कहना है कि महिला पर बाघ ने हमला किया है। जिसमें उसकी मौत हो गई है। लोगों को जंगल की ओर न जाने की समझाइश दी जा रही है।
Publish Date: Mon, 30 Dec 2024 09:56:30 PM (IST)
Updated Date: Mon, 30 Dec 2024 10:02:24 PM (IST)
कटनी में बाघ ने किया महिला पर हमला।HighLights
- मौतबड़वारा वन परिक्षेत्र के सुतरी गांव की घटना।
- अन्य महिलाएं वहां से चिल्लाते हुए गांव को भागी।
- ग्रामीण जंगल पहुंचे और महिला की खोजबीन की।
नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। जिले के बड़वारा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुतरी गांव में जंगल गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। इसमें महिला की मौत हो गई। वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर को सुतरी गांव आधा दर्जन महिलाएं जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गई थी। लकड़ी बीनने के दौरान झाड़ी से निकलकर बाघ ने एक महिला पर हमला बोल दिया।
महिलाओं ने बताया कि जब गांव की दुर्गा बाई नामक महिला लकड़ी बीन रही थी, अचानक बाघ ने हमला कर दिया और उसे खींचते हुए झाड़ियों की ओर ले गया।
इससे डर कर महिलाएं वहां से चिल्लाते हुए भागी और गांव में सूचना दी। ग्रामीण एकत्र होकर जंगल पहुंचे और महिला की खोजबीन की। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी और खुद भी खोजबीन की। इसमें महिला मृत अवस्था में मिली।
![naidunia_image]()
पीरबाबा में पान दुकान संचालक का सिर फोड़ा
- माधवनगर थाना क्षेत्र के पीरबाबा में रविवार की रात को एक पान संचालक पर विधायक विजयराघवगढ़ संजय पाठक के वाहन चालक ने बेस बाल की डंडे से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया।
- दोनों के बीच किसी बात को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- पीड़ित रविशंकर चौरसिया पिता विनोद चौरसिया 42 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड ने बताया कि वह पीरबाबा में पान दुकान चलाता है।
- रविवार की रात को वह अपनी दुकान बंद कर रहा था, उसी दौरान विधायक पाठक का वाहन चालक चरण आया और अभद्रता करने लगा।
- युवक का कहना था कि वह पूर्व में भी अभद्रता करने के साथ धमकी देता रहता था।
- रविवार को जब उसने उसका विरोध किया तो वह बेस बाल का डंडा लेकर आया और उसके साथ मारपीट करते हुए सिर पर डंडा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
- सूचना पर डायल-100 मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
- माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर ने बताया कि युवक की शिकायत के आधार पर आरोपित चरण के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।