• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

Katni Railway Station: जनरल बोगी में नहीं मिली जगह, तो ट्रेन की छत पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

कटनी रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन की छत पर चढ़कर हंगामा किया। बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी सिराज आलम जनरल बोगी में जगह नहीं मिलने से नाराज था। हाई व...और पढ़ें

By Mukesh TiwariEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 18 Sep 2025 01:57:53 PM (IST)Updated Date: Thu, 18 Sep 2025 02:00:00 PM (IST)
Katni Railway Station: जनरल बोगी में नहीं मिली जगह, तो ट्रेन की छत पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक।

HighLights

  1. आरपीएफ ने सिराज आलम को ट्रेन छत से उतारा।
  2. काशी एक्सप्रेस दो घंटे से ज्यादा स्टेशन पर खड़ी रही।
  3. कटनी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो की है घटना।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। कटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी यात्री ट्रेन की छत व टावर में शनिवार-रविवार की रात को अचानक एक युवक ऊपर चढ़ गया। गनीमत रही कि युवक ट्रेन में खड़ा नहीं हुआ और उसके चलते दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से बच गया। युवक जनरल बोगी में यात्रा कर रहा था और भीड़ के कारण जगह न मिलने के कारण उसने यह पूरा हंगामा किया।

जानकारी लगते ही रेल पुलिस व स्टेशन में तैनात अधिकारी मौके पर पहुंचे और लाइन बंद कराते हुए उसे किसी तरह से नीचे उतारा। इसके चलते दो घंटे से अधिक समय तक ट्रेन खड़ी रही। जानकारी के अनुसार मुंबई से आकर गोरखपुर की ओर जाने वाली 15017 काशी एक्सप्रेस शनिवार-रविवार की रात को 2.12 बजे कटनी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आकर खड़ी हुई थी।


हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से बच गया

उसी दौरान खिरहनी फाटक की ओर से एक युवक अचानक ट्रेन की छत पर चढ़ा और उसके बाद बिजली के तार के टावर पर चढ़कर हंगामा मचाने लगा। जिसके चलते अफरा-तफरी मच गई और यात्री ट्रेन से नीचे उतर आए। युवक टावर पर चढ़कर बैठा रहा और इसके चलते ऊपर दौड़ रहे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से बच गया। युवक को ऊपर चढ़ा देखकर स्टेशन का स्टाफ व आरपीएफ, जीआरपी के जवान व अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल ओएचई लाइन बंद कराई गई।

दो घंटे तक खड़ी रही काशी एक्सप्रेस

युवक काफी देर तक हंगामा मचाता रहा और पुलिस उसे नीचे उतारने का प्रयास करती रही। काफी मशक्कत के बाद उसको आरपीएफ ने नीचे उतारा और अपने साथ थाना ले गई। आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि युवक बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला था और उसका नाम सिराज आलम था। युवक ट्रेन के जनरल बोगी में यात्रा कर रहा था।

भीड़ के कारण उसको जगह नहीं मिल रही थी, जिसके चलते कटनी स्टेशन में ट्रेन के खड़े होते ही वह छत पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा। आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार किया है। युवक के हंगामे के चलते काशी एक्सप्रेस स्टेशन में दो घंटे से अधिक समय खड़ी रही और उसको 4.14 बजे सुबह स्टेशन से आगे के लिए रवाना किया गया।