खंडवा में विसर्जन चल समारोह के दौरान बॉम्बे बाजार के आशा मार्केट की तीसरी मंजिल पर लगी आग, मची अफरा-तफरी
शहर के बॉम्बे बाजार स्थित आशा मार्केट की तीसरी मंजिल पर आग लगने से गुरुवार को कुछ देर के लिए अफरा - तफरी मच गई। घटना के समय क्षेत्र से माता दुर्गा की ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 22 Oct 2026 09:31:35 AM (IST)Updated Date: Thu, 22 Oct 2026 09:31:35 AM (IST)
चल समारोह के दौरान मार्केट में लगी आग। -वीडियो ग्रैबHighLights
- बॉम्बे बाजार स्थित आशा मार्केट की तीसरी मंजिल पर आग लग गई
- क्षेत्र से माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन चल समारोह निकल रहा था
- खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और स्थिति को संभाला
नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा : शहर के बॉम्बे बाजार स्थित आशा मार्केट की तीसरी मंजिल पर आग लगने से गुरुवार को कुछ देर के लिए अफरा - तफरी मच गई। घटना के समय क्षेत्र से माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन चल समारोह निकल रहा था, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। मार्केट में आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और स्थिति को संभाला।
आग लगने की घटना से कुछ देर के लिए बाजार क्षेत्र में हलचल मच गई। चल समारोह में शामिल श्रद्धालुओं और आसपास मौजूद लोगों के बीच अफरा तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली और झांकियों को आगे बढ़वाया, ताकि विसर्जन चल समारोह प्रभावित न हो।
आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया
घटना के चलते कुछ समय के लिए बाजार क्षेत्र में लोगों का ध्यान आग की ओर चला गया। हालांकि, आग पर शीघ्र काबू पा लिए जाने से स्थिति सामान्य हो गई। फिलहाल आग लगने के कारण और नुकसान की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
उल्लेखनीय है कि आतिशबाजी के दौरान प्रतिमा विसर्जन चल समारोह में महाकाली की मूर्ति में भी आग लग गई थी, जिसे तुरंत ही बुझा लिया गया। इसी दौरान आतिशबाजी की चिंगारी से मार्केट में आग लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहां मौजूद पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभाला और आग पर काबू पाया।
बड़ा हादसा हो सकता था
चल समारोह के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अगर स्थिति पर तुरंत काबू नहीं पाया होता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। पुलिस ने स्थिति संभालने के साथ ही चल समारोह में शामिल झांकियों को आगे बढ़ाया और मार्ग सुचारू किया। वहीं लोगों ने हादसे को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है।