• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

खंडवा में अस्पताल की चौथी बिल्डिंग से कूदा मरीज, टीन शेड से बची जान, मचा हड़कंप

उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी हुई है। उसके गिरते ही अस्पताल स्टाफ और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे।

By Geete GovindEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 16 Jul 2026 10:00:13 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Jul 2026 10:05:22 PM (IST)
खंडवा में अस्पताल की चौथी बिल्डिंग से कूदा मरीज, टीन शेड से बची जान, मचा हड़कंप
खंडवा में मरीज कूदा।

HighLights

  1. उपचार के लिए अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
  2. अस्पताल प्रबंधन घटना के संबंध में जानकारी जुटाने में लगा है।
  3. मेडिकल कॉलेज में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। जिला अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में गुरुवार उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मरीज चौथी बिल्डिंग से कूद गया। गनीमत रही कि टीन शेड की वजह से उसकी जान बच गई। हालांकि अंदरूनी चोट लगने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

गुरुवार रात करीब आठ बजे घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यहां 36 वर्षीय परलाल पुत्र छगन निवासी बड़गांव माल को जिला अस्पताल की चौथी बिल्डिंग स्थित वार्ड में भर्ती कराया गया था।

उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी हुई है। उसके गिरते ही अस्पताल स्टाफ और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे।

गंभीर हालत में घायल मरीज को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज किया। अस्पताल प्रबंधन घटना के संबंध में जानकारी जुटाने में लगा है।

विदित हो कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और मरीजों की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हालांकि अस्पताल में पूर्व में हुई घटनाओं के बाद यहां गैलरियों में लोहे की जालियां लगा दी गई है। फिलहाल पुलिस मरीज के स्वजनों और अस्पताल स्टाफ से पूछताछ कर रही है।