• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

खंडवा से तुकईथड़ के बीच ढाई साल से तैयार ट्रैक पर अब दौड़ेगी ट्रॉयल ट्रेन, विद्युतीकरण नहीं होने से नियमित यात्री सेवा पर संशय

Railway : खंडवा से तुकाईथड़ के बीच नई रेल लाइन तैयार होने और रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की मंजूरी मिलने के करीब ढाई साल बाद अब पहली बार यात्री ट्रेन ...और पढ़ें

By Manish KareEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 11:01:01 AM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 11:01:01 AM (IST)
खंडवा से तुकईथड़ के बीच ढाई साल से तैयार ट्रैक पर अब दौड़ेगी ट्रॉयल ट्रेन, विद्युतीकरण नहीं होने से नियमित यात्री सेवा पर संशय
खंडवा से तुकईथड़ के बीच सीआरएस के लिए संचालित ट्रेन। -फाइल फोटो

HighLights

  1. खंडवा-तुकाईथड़ रेलखंड पर 18 अक्टूबर को पहुंचेगी विशेष ट्रेन
  2. डीजल इंजन के सहारे होगा संचालन
  3. विद्युतीकरण में विलंब से रेलवे की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा : खंडवा से तुकाईथड़ के बीच नई रेल लाइन तैयार होने और रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की मंजूरी मिलने के करीब ढाई साल बाद अब पहली बार यात्री ट्रेन का संचालन एक दिन के लिए ट्रायल के रूप में किया जा रहा है।

दक्षिण मध्य रेलवे ने नांदेड़ से लोगों की मांग पर तुकाईथड़ के बीच एक फेरा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन 18 अक्टूबर को खंडवा होते हुए तुकाईथड़ पहुंचेगी। हालांकि, इस विशेष ट्रेन के संचालन के बाद भी इस रेलखंड पर नियमित यात्री सेवा शुरू होने को लेकर संशय बना हुआ है। इसकी प्रमुख वजह खंडवा-अमलाखुर्द-तुकाईथड़ रेलखंड का विद्युतीकरण नहीं होना है।


खंडवा-अकोला ब्राडगेज परिवर्तन परियोजना के तहत खंडवा से तुकाईथड़ के बीच मार्च 2024 में पटरियां बिछाने का काम पूरा हो गया था। इसके बाद रेल सुरक्षा आयुक्त और रेलवे के अधिकारियों ने निरीक्षण कर रेलमार्ग को परिचालन के लिए फिट घोषित किया था।

लंबे समय तक इस ट्रैक पर यात्री ट्रेन शुरू नहीं हो सकी

इसके बावजूद लंबे समय तक इस ट्रैक पर यात्री ट्रेन शुरू नहीं हो सकी। करोड़ों रुपये खर्च कर तैयार किए गए रेलमार्ग का उपयोग नहीं होने से क्षेत्र के यात्रियों को भी इसका लाभ नहीं मिल पाया। खंडवा से अकोला के बीच मीटरगेज ट्रेन 21 दिसंबर 2016 को गेज परिवर्तन के लिए बंद कर दी गई थी।

रेलवे मामलों से जुड़े मनोज सोनी ने विद्युतीकरण में देरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि मार्च 2024 में सीआरएस के समय ही विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया जाता तो खंडवा-सनावद मेमू ट्रेन का विस्तार तुकाईथड़ तक किया जा सकता था। इस परियोजना के अंतर्गत खंडवा-सनावद और बालवाड़ा के बीच पश्चिम रेलवे ट्रैक के साथ विद्युतीकरण के लिए पोल भी लगाए गए हैं, लेकिन दक्षिण मध्य रेलवे के हिस्से में काम पूरा नहीं होने से परेशानी बनी हुई है।

सांसद ने भी उठाया था मुद्दा

खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने इस रेलखंड पर यात्री ट्रेन शुरू करने का मुद्दा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड और दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के समक्ष उठाया था। इसके बाद विशेष ट्रेन चलाने की पहल हुई है। वहीं क्षेत्रवासी और सामाजिक संस्थाएं लंबे समय से जनप्रतिनिधि और अधिकारियों से इस रूट पर पुन: रेल सेवा शुरू करने की मांग कर रहे है।

ट्रेन खंडवा से तुकाईथड़ के बीच डीजल इंजन के सहारे चलेगी। अब देखना होगा कि इस विशेष सेवा के बाद रेलवे नियमित यात्री ट्रेन शुरू करने और विद्युतीकरण का काम पूरा करने की दिशा में कितनी तत्पयर्ता दिखाता है, या करीब दस साल से ट्रेन शुरू होने की राह देख रहे लोगों को और इंतजार करना पड़ेगा।

यह रहेगी विशेष ट्रेन की समय-सारणी

  • ट्रेन संख्या 07689 नांदेड़ से 17 अक्टूबर को रात 10:15 बजे रवाना होगी और 18 अक्टूबर को सुबह 7:10 बजे खंडवा पहुंचेगी। यहां से सुबह 7:20 बजे तुकाईथड़ के लिए रवाना होकर सुबह 11 बजे पहुंचेगी।
  • वापसी में ट्रेन संख्या 07690 तुकाईथड़ से सुबह 11:30 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:10 बजे खंडवा पहुंचेगी। यहां से दोपहर 1:20 बजे नांदेड़ के लिए प्रस्थान करेगी।

यह भी पढ़ें- इंदौर और मालवा क्षेत्र को मिलेंगी नई ट्रेनें! सिंहस्थ-2028 से पहले सांसद लालवानी ने दिल्ली में रेल मंत्री के समक्ष रखीं कई प्रमुख मांगें