• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

खंडवा में हादसा : टायर फटने से असंतुलित हुई कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

इंदौर-ऐदलाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार का टायर फटने से वह असंतुलित होने पर आगे चल रही बाइक को अपनी चपेट में लिया। हादसे में बा...और पढ़ें

By Manish KareEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 04:33:37 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 04:33:37 PM (IST)
खंडवा में हादसा : टायर फटने से असंतुलित हुई कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
हादसे के बाद घटनास्थल का जायजा लेते चौकी प्रभारी अविनाश भोपले और मृतक रोहित गुर्जर। (नईदुनिया)

HighLights

  1. करीब सौ फीट से अधिक दूरी तक कार में अटकी बाइक को घसीटा
  2. इंदौर-ऐदलाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोरगांव-कुमठी के बीच हुआ हादसा
  3. डेढ़ वर्ष पहले ही हुआ था रोहित का विवाह, दो माह का है बेटा

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा : इंदौर-ऐदलाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह करीब नौ बजे एक तेज रफ्तार कार का टायर फटने से वह असंतुलित होने पर आगे चल रही बाइक को अपनी चपेट में लिया। हादसे में बाइक सवार उछलकर सड़क के नीचे जा गिरा और बाइक को कार करीब सौ फीट से अधिक दूरी तक घसीटते ले गई। दुर्घटना में गंभीर चोट आने से युवक की मौत हो गई।

बोरगांव निवासी 27 वर्षीय रोहित गुर्जर पंधाना में एसबीआइ बैंक की शाखा में अस्थाई कर्मचारी के रूप में कार्य करता था। शनिवार को सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए अपनी बाइक पर सवार होकर निकला। राजमार्ग पर कार क्रमांक आरजे 21 सीडी 0856 ने पीछे से टक्कर मार दी और उसे सिर में गंभीर रूप से अंदरूनी चोंट आई।


हादसा स्थल के पास स्थित एक ढ़ाबे पर कार्यरत लोगों ने देखा तो मौके पर पहुंचे।रोहित को पहचान लिया और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण निजी वाहन लेकर पहुंचे और घायल रोहित को पहले गांव के ही एक निजी चिकित्सालय ले गए। यहां से रोहित को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। जिला चिकित्सायल में उपचार दौरान रोहित ने दम तोड़ दिया। बोरगांव पुलिस ने मामले में अभी मर्ग कायम कर जांच में लिया है। इधर, कार को जब्त करते हुए चालक बनवारी पुत्र हरदीन निवासी ग्राम नागौद को हिरासत में लिया गया है।

हादसे के बाद तीन किमी दूर ले जाकर खड़ा किया वाहन

कार में सवार लोग महाराष्ट्र से राजस्थान जा रहे थे। कार में परिवार के लोग भी साथ थे। हादसा देख ग्रामीणों द्वारा मारपीट या विवाद के डर से चालक कार को मौके से लेकर भाग निकला और करीब दो किलोमीटर दूर राजमार्ग पर कुमठी बायपास के पास वाहन को खड़ा किया। हादसे में कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। कार को खोजने निकले गांव के लोगों ने वाहन को बायपास के पास खड़ा देखा और बोरगांव पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने तकाल पहुंचकर कार को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया।

डेढ़ वर्ष पहले ही हुआ था रोहित का विवाह

रोहित अपने घर का इकलौता पुत्र था।उसकी एक बड़ी बहन भी है, जिसका विवाह हो चुका है।रोहित का डेढ़ वर्ष पहले ही विवाह हुआ था और दो माह पहले ही एक बड़ी खुशी के रूप में उसकी पत्नी को पुत्र का जन्म हुआ था।परिवार में पुत्र प्राप्ति की खुशी थी और शनिवार को हुए हादसे ने पूरे परिवार में मातम फैला दिया।रोहित के माता-पिता कृषि कार्य करते हैं और हादसे के बाद परिवार सहित गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जांच की जा रही है

दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में लिया है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। स्वजनों के कथन लेकर कार चालक के खिलाफ आगे कार्रवाई की जाएगी। - अविनाश भोपले, चौकी प्रभारी बोरगांव बुजुर्ग

यह भी पढ़ें- बालोद-धमतरी हाईवे पर यात्री बस पलटी: कंडक्टर की मौत, 25 से ज्यादा यात्री घायल