• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

खंडवा में हादसा या हत्या : खालवा-शेखपुरा रोड पर पुल के नीचे मिले दो युवकों के शव

दोनों युवकों के साथ गए गांव के दो अन्य युवक घटना के बाद से संदिग्ध बताए जा रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने घटना की जानकारी परिवार को नहीं दी और उनके मोबा...और पढ़ें

By Manish KareEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 02:53:46 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 02:59:24 PM (IST)
खंडवा में हादसा या हत्या : खालवा-शेखपुरा रोड पर पुल के नीचे मिले दो युवकों के शव
मोती पुत्र कालू और परसराम पुत्र बद्रीलाल के मिले शव।

HighLights

  1. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी
  2. प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे वाहन दुर्घटना मानकर जांच कर रही है
  3. उधर जिस हालत में शव मिले हैं उससे स्वजन हत्या की आशंका जता रहे हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र के खालवा-शेखपुरा मार्ग पर उंडवा नाले के पुल के नीचे मंगलवार सुबह दो युवकों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों युवक वनग्राम नागौतार के रहने वाले हैं। शरीर पर चोट के निशान मिलने से स्वजन ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे वाहन दुर्घटना मानकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

मृतकों की पहचान 22 वर्षीय परसराम पुत्र बद्रीलाल और 18 वर्षीय मोतीलाल पुत्र कालू के रूप में हुई है। सुबह करीब छह बजे पुल के ऊपर बाइक खड़ी होने और नीचे दो युवकों के पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद खालवा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को स्वजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।


परसराम के काका शिवा पुत्र सोनाजी ने बताया कि दोनों सोमवार शाम करीब सात बजे गांव के कुछ अन्य युवकों के साथ घर से निकले थे। दोनों कभी-कभी मजदूरी के लिए बाहर भी जाते थे, इसलिए रात में घर नहीं लौटने पर परिवार ने तत्काल ध्यान नहीं दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे।

साथ गए युवकों पर भी संदेह

स्वजनों के अनुसार, दोनों युवकों के साथ गए गांव के दो अन्य युवक घटना के बाद से संदिग्ध बताए जा रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने घटना की जानकारी परिवार को नहीं दी और उनके मोबाइल भी बंद मिले। इसी वजह से स्वजन का संदेह और गहरा गया है। शरीर पर चोट के निशान देखकर स्वजनों ने आशंका जताई कि युवकों के साथ मारपीट कर उन्हें पुल से नीचे फेंकने की आशंका है।

सरपंच किशोर पाटिल ने भी बताया कि दोनों के शव संदिग्ध अवस्था में मिले हैं और स्वजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी हत्या की पुष्टि नहीं कर रही है और प्रथम दृष्टया वाहन दुर्घटना मानकर जांच कर रही है। मौत हादसे में हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।

यह भी पढ़ें- खंडवा में बस से उतरकर सड़क पार कर रहा था छात्र, पिकअप ने कुचला, मौके पर ही मौत