• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • खंडवा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cow Slaughter in Madhya Pradesh: गौ हत्या पर कसा शिकंजा, खंडवा में तीन पर रासुका

Cow Slaughter in Madhya Pradesh: तीन से अधिक गौहत्या मामलों में नदीम, शकील और आजम पर रासुका।2017 में दर्ज हुआ था पहला केस।

By Edited By:
Publish Date: Wed, 06 Feb 2019 09:08:37 PM (IST)Updated Date: Thu, 07 Feb 2019 07:35:32 AM (IST)
Cow Slaughter in Madhya Pradesh: गौ हत्या पर कसा शिकंजा, खंडवा में तीन पर रासुका

खंडवा। गौ हत्या के मामले में दो भाई और एक साथी पर पुलिस ने रासुका की कार्रवाई की है। वर्ष 2017 से आरोपित गौ हत्या के मामलों में लिप्त हैं। मोघट थाने में तीनों पर गौ हत्या के तीन से अधिक केस दर्ज हैं। तीनों को जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से मवेशियों के मांस का व्यवसाय करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। स्लाटर हाउस में पुलिस की इस कार्रवाई का असर साफ तौर पर नजर आ रहा है। यहां 15 से अधिक संख्या में लगने वाली मांस की दुकानें अब पांच-छह तक पहुंच गई है। पुलिस कार्रवाई के डर से अवैध रूप से मांस व्यवसायी दुकान खोलने से बच रहे हैं।


यह था मामला

31 जनवरी को पुलिस ने स्लाटर हाउस में दबिश दी थी, लेकिन उसके हाथ कुछ नहीं लगा। इसके बाद पुलिस अधिकारी स्लाटर हाउस पर नजर रखे हुए थे। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि स्लाटर हाउस के कुछ व्यवसायी शहर से बाहर गांव में सुनसान इलाकों में गौवध कर मांस खंडवा लाकर बेचते हैं। स्लाटर हाउस में गौ मांस लाया जाता है। पुलिस ने शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में भी नजर रखी।

एक फरवरी को पुलिस को ग्राम खरकली में स्कूल के पास नाले में गौ वध के बारे में सूचना मिली। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने गांव पहुंचकर दबिश दी तो गौवंश वध करते हुए तीन आरोपित दिखाई दिए। पुलिस को देख तीनों वहां से भाग गए थे। वहां मिली अधमरी बछिया का इलाज कराया गया। मौके से कुछ गौमांस भी जब्त किया। गौ हत्या का केस दर्ज करने के बाद पुलिस तीनों आरोपितों की तलाश कर रही थी।

तीन फरवरी को पुलिस ने आरोपित दोनों भाई नदीम उर्फ राजू पिता नत्थू और शकील निवासी परदेशीपुरा को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपित आजम पिता सलीम निवासी खरकली को चार फरवरी को पकड़ा गया। इसके बाद तीनों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इन्हें दूसरी जेल में शिफ्ट किया जा सकता है।

आरोपित नदीम उर्फ राजू, शकील पर मोघट थाने में गौवध प्रतिशेध अधिनियम में केस दर्ज है। वर्ष 2017 में केस दर्ज होने के बाद भी आरोपित अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। 2018 में मोघट पुलिस ने फिर दोनों से गौमांस जब्त कर केस दर्ज किया था। तीसरा प्रकरण एक फरवरी 2019 को दर्ज किया गया। आरोपित नदीम पर तीन से अधिक गौवध अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम केस दर्ज हैं। आजम पर भी मोघट थाने में केस दर्ज है।

भेजा जेल

तीनों आरोपितों को रासुका लगाकर जेल भेज दिया गया। गौवध मामलों को लेकर आरोपितों पर कार्रवाई की गई है। इस तरह के मामलों पर नजर रखी जा रही है। - प्रशांत मुकादम, नगर पुलिस अधीक्षक