• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

MP में शराब के लिए पैसे न मिलने पर पिता ने उठाया खौफनाक कदम, बच्चों को ट्रेन में अकेला छोड़ा, यात्रियों ने RPF को दी सूचना

शराब के रुपये न मिलने पर एक पिता अपने दो छोटे बच्चों को ट्रेन में अकेला छोड़ कर भाग गया। चार और सात वर्षीय बच्चों को ट्रेन में रोता-बिलखता देख यात्रिय...और पढ़ें

By Ashwin RathoreEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Thu, 13 Nov 2025 05:45:07 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Nov 2025 05:45:07 PM (IST)
MP में शराब के लिए पैसे न मिलने पर पिता ने उठाया खौफनाक कदम, बच्चों को ट्रेन में अकेला छोड़ा, यात्रियों ने RPF को दी सूचना
MP News: बुरहानपुर में मिले चार व सात वर्षीय बच्चे।

HighLights

  1. ट्रेन में मिले चार और सात वर्षीय बच्चे, यात्रियों ने सूचना दी।
  2. RPF ने बच्चों को उतारा; सीडब्लूसी को सूचित किया गया।
  3. पिता शराबी; दादी-नाना से ब्लैकमेल कर पैसे लेता था।

नईदुनिया, प्रतिनिधि खंडवा: शराब के रुपये नहीं मिलने पर एक पिता उसके दो बच्चों काे ट्रेन में अकेला छोड़कर भाग गया। बच्चों को ट्रेन में अकेला रोता-बिल्खता देख यात्रियों ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी। आरपीएफ ने बच्चों को ट्रेन से उतारा और सीडब्लूसी के सुपुर्द करने के बाद दोनों बच्चों को खंडवा के किलकारी शिशु ग्रह भेजा गया। किलकारी में बच्चों की काउसिंग करने पर स्वजन का पता चला। खंडवा आरपीएफ की मदद से बच्चों को परिवार के सुपुर्द किया गया।

naidunia_image

मामला बीते पांच नवबंर का है। बच्चों को उनके परिवार से 12 नवंबर की शाम काे मिलवाया गया। किलकारी शिशु ग्रह खंडवा की अधीक्षक दीपमाला विद्धानी ने बताया पांच नवंबर को बुरहानपुर आरपीएफ को एक चार और एक सात वर्ष का मिला। इनकी मां ने करीब तीन साल पहले फांसी लगा ली थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।पिता बच्चों को ध्यान नहीं रखता और शराब का सेवन करता था। पिता के परिवार के लोग अच्छे परिवार से थे और खंडवा जिले से तालुक रखते थे, उनके पास फूलों की खेती का कार्य भी है।


दादी और नाना को ब्लैकमेल कर रुपये लेता था पिता

पिता शराब का आदि था इसलिए बच्चों की दादी और नाना से ब्लेकमेल कर रुपये लेता था।उन रुपयों से शराब पी जाता था। बच्चों के नाना जो कि भोपाल में रहते है, बच्चों के पिता ने उनसे बच्चों के लिए रुपये मांगे, नहीं देने पर भोपाल से बच्चों के साथ पांच नवंबर को ट्रेन कामयनी एक्सप्रेस से खंडवा आने के लिए निकला था।

लेकिन बच्चों को ट्रेन में छोड़कर भाग गया और बच्चे ट्रेन में बैठकर बुरहानपुर पहुंच गए। बच्चों को अकेला देख यात्रियों ने बुरहानपुर आरपीएफ को संपंर्क कर बुरहानपुर उतारा और किलकारी शिशु ग्रह खंडवा को सूचना दी।

ऐसा मिलवाया परिवार

अधीक्षक दीपमाला विद्धानी को जानकारी दी कि बच्चे ट्रेन में मिले है, इनका क्या करना है। इस पर अधीक्षक विद्धानी ने सीडब्लूसी बुरहानपुर से संपंर्क करवाया। इसके बाद बच्चों को आरपीएफ ने सीडब्लूसी बुरहानपुर के समक्ष प्रस्तुत किया। बच्चों का मेडिकल करवाकर किलकारी भेजने का आदेश दिया।

आरपीएफ के जवान बच्चों को लेकर खंडवा आरपीएफ टीआइ के साथ किलकारी पहुंचे। एक बच्चा जिसकी उम्र सात वर्ष से अधिक थी इसके बाद भी आरपीएफ खंडवा के निवेदन कर किलकारी ने उनके अपने पास अस्थाई रुप से रखा। किलकारी में बच्चे करीब सात दिन रहे। काउसलिंग के बच्चों से उनके परिवार के बारे में पता चला। इसके बाद आरपीएफ के सहयाेग से उनके परिवार को खोजा गया। 12 नंवबर को बच्चों परिवार के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें- एमपी के 1.33 लाख किसानों के अकाउंट में आए 233 करोड़ रुपये, सीएम डॉ. मोहन यादव ने डाली भावांतर योजना की राशि