MP के खंडवा जिले में 90 साल की बुजुर्ग महिला के मुंह में कपड़ा ठूसकर चार बदमाशों ने किया गैंगरेप, खून से सन गई खटिया
खंडवा जिले के पुनासा इलाके में खेत में बनी झोपड़ी में अकेली रहने वाली बुजुर्ग महिला के साथ वारदात। 12 घंटे तक वो तड़पती रही, ग्रामीण भूसा खरीदने पहुंच...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 07 Mar 2026 10:31:06 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Mar 2026 10:42:56 AM (IST)
HighLights
- भूसा खरीदने पहुंचे लोगों को बुजुर्ग महिला घायल हालत में मिली
- इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी
- महिला का फिलहाल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है
नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। खंडवा जिले के पुनासा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खेत में बनी टपरी में अकेली रह रही 90 वर्षीय वृद्धा के साथ चार नकाबपोश बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर वारदात को अंजाम दिया और उसे गंभीर हालत में खेत में ही छोड़कर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार घटना के बाद घायल वृद्धा करीब 12 घंटे तक वहीं पड़ी रही। उसकी खटिया खून से सनी मिली। शुक्रवार सुबह जब कुछ लोग भूसा खरीदने के लिए खेत पहुंचे तो उन्होंने वृद्धा को बेहद खराब हालत में देखा।
इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्धा को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसडीओपी मनोहर गवली ने बताया कि पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बयान दर्ज कराने के लिए महिला अधिकारी को भेजा गया है। फिलहाल वृद्धा बयान देने की स्थिति में नहीं है। बयान के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।