• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

ओंकारेश्वर में लोहे का गेट गिरने से चार साल की बच्ची की मौत, एक गंभीर घायल

कोठी हेलीपैड पुनर्वास क्षेत्र में शुक्रवार शाम लोहे का गेट गिरने से चार वर्षीय दिव्या पुत्री शंभू की मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय यश पुत्र रोहित गंभीर ...और पढ़ें

By Manish KareEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 08:06:43 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 08:06:43 PM (IST)
ओंकारेश्वर में लोहे का गेट गिरने से चार साल की बच्ची की मौत, एक गंभीर घायल
गेट के आसपास खेल रहे थे बच्चे। (एआई इमेज)

HighLights

  1. गेट पर लटककर खेल रहे थे बच्चे
  2. एंबुलेंस के इंतजार पर उठे सवाल
  3. अचानक गेट गिरने से बच्चे उसके नीचे दब गए

नईदुनिया न्यूज, ओंकारेश्वर : कोठी हेलीपैड पुनर्वास क्षेत्र में शुक्रवार शाम लोहे का गेट गिरने से चार वर्षीय दिव्या पुत्री शंभू की मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय यश पुत्र रोहित गंभीर घायल हो गया।

हादसे के समय चार-पांच बच्चे गेट पर लटककर खेल रहे थे। अचानक गेट गिरने से बच्चे उसके नीचे दब गए। अन्य बच्चों ने गेट उठाकर उन्हें बाहर निकाला।

सरकारी अस्पताल से सनावद भेजा

दिव्या के सिर में गंभीर चोट लगी थी। स्वजन उसे बाइक से ओंकारेश्वर सरकारी अस्पताल ले गए, जहां इमरजेंसी सुविधा नहीं होने की बात कहकर सनावद ले जाने की सलाह दी गई।

एंबुलेंस करीब 20-25 मिनट बाद पहुंची

स्वजनों के अनुसार एंबुलेंस करीब 20-25 मिनट बाद पहुंची। सनावद अस्पताल में इलाज के दौरान दिव्या की मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है और हेलीपैड की सुरक्षा व्यवस्था तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं पर सवाल उठ रहे हैं।

मांधाता थाना प्रभारी अनोप सिंदिया ने बताया कि बच्ची का शव सनावद अस्पताल से स्वजनों को सौंपने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया है। डायरी मिलने पर आगे की जांच की जाएगी।

अंचलों में अवैध मदिरा संग्रहण और विक्रय पर कार्रवाई

खंडवा। आबकारी दल द्वारा जिले के वृत खंडवा ब क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धरमपुरी,भावसिंहपुरा, तलवड़िया में दबिश की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में 95 लीटर हाथभट्टी मदिरा और 1500 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया। महुआ लहान को सैंपल लेकर विधिवत मौके पर नष्ट किया गया।


इस कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915,2000 की धारा के तहत कुल छह प्रकरण कायम किए गए। जब्तशुदा मदिरा और महुआ लहान का बाजार मूल्य लगभग 164250 रूपये है। कलेक्टर ऋषब गुप्ता के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही के मार्गदर्शन तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारीएआबकारी कंट्रोलर चंदन सिंह मीणा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक हेमलता मुवेल मुख्य आरक्षक श्रवण रावत, विजेता मुख्य आरक्षक विनोद,नगर सैनिक किशोरी, केदार उपस्थित रहे। इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- खाना खाने के बाद बिगड़ी 3 सगी बहनों की हालत, इंदौर से इटारसी तक 48 घंटे में तीनों की मौत