• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

खंडवा में पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाला जुलूस तो हिस्ट्रीशीटर अमन लाला बोला-अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है, पिस्टल लहरा दी थी चुनौती

खंडवा के मोघट थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बदमाश सलमान उर्फ अमन लाला को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर शहर में पैदल जुलूस निकाला।

By Ashwin RathoreEdited By: manoj dubey
Publish Date: Tue, 07 Jul 2026 07:03:43 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 Jul 2026 07:17:26 PM (IST)
खंडवा में पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाला जुलूस तो हिस्ट्रीशीटर अमन लाला बोला-अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है, पिस्टल लहरा दी थी चुनौती
हिस्ट्रीशीटर अमन लाला का जुलूस निकालती पुलिस।

HighLights

  1. मोघट रोड थाने से 200 मीटर दूर पिस्टल लहराकर मचाया था उत्पात
  2. बाइक सवार युवक का रास्ता रोककर उस पर पिस्टल तान दी थी
  3. पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर शहर में पैदल जुलूस निकाला

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। मोघट थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बदमाश सलमान उर्फ अमन लाला को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर शहर में पैदल जुलूस निकाला। हाल ही में उसके खिलाफ दर्ज हुए नए प्रकरण के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

जुलूस के दौरान आरोपित से सार्वजनिक रूप से यह कहलवाया गया कि अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पुलिस बल भी तैनात रहा।

थाने से करीब 200 मीटर दूर पिस्टल लहराकर उत्पात मचाया था

पुलिस के अनुसार आरोपी का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड है। रविवार रात उसने मोघट रोड थाना क्षेत्र में पुलिस को खुली चुनौती देते हुए थाने से करीब 200 मीटर दूर गिदवानी मार्केट में पिस्टल लहराकर उत्पात मचाया था। आरोपित ने बाइक सवार युवक का रास्ता रोककर उस पर पिस्टल तान दी, गोली मारने की धमकी दी और रुपयों की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया था।


naidunia_image

पिस्टल अड़ाकर शराब पीने के रुपये मांगे थे

पीड़ित लक्कड़ बाजार निवासी 24 वर्षीय शेख जुबेर पुत्र शेख जाकीर की शिकायत पर मोघट रोड पुलिस ने अमन लाला और उसके साले के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। शिकायत में बताया गया कि दोनों आरोपितों ने चाकू और पिस्टल के बल पर शराब पीने के लिए रुपये मांगे। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

कोतवाली को साैंपा था पकड़ने का जिम्मा

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मोघट रोड थाना प्रभारी प्रवीण आर्य एवं उनकी टीम को आरोपित की गिरफ्तारी का जिम्मा सौंपा गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कानून का संदेश देने और अपराधियों में भय पैदा करने के उद्देश्य से उसका पैदल जुलूस निकाला गया।