• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

खंडवा के किशोर नगर में पति-पत्नी पर चाकू से हमला, पत्नी की मौत; पति की हालत नाजुक

मध्य प्रदेश के खंडवा शहर के किशोर नगर में गुरुवार शाम करीब 5 बजे चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक युवक ने पति-पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया।

By Ashwin RathoreEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 07:26:16 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 07:27:00 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
खंडवा के किशोर नगर में पति-पत्नी पर चाकू से हमला, पत्नी की मौत; पति की हालत नाजुक
खंडवा के किशोर नगर में पति-पत्नी पर चाकू से हमला

नईदुनिया, प्रतिनिधि, खंडवा। शहर के किशोर नगर में गुरुवार शाम करीब 5 बजे चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक युवक ने पति-पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पत्नी पूजा बाकोरे की मौत हो गई, जबकि पति अजय बाकोरे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पेट में चाकू से वार किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अजय बाकोरे और उनकी पत्नी पूजा बाकोरे पर एक युवक ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने दोनों पर कई वार किए। हमले में पूजा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं अजय बाकोरे की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। उनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।


घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे और मोघट थाना प्रभारी विकास खींची जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनाक्रम की जानकारी ली। घायल अजय बाकोरे के बयान लेने की प्रक्रिया भी की जा रही है, ताकि हमले से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।