• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खंडवा के जैन मंदिर में चोरी की कोशिश, दरवाजा नहीं खुला तो बदमाशों ने उसमें लगा दी आग

खंडवा शहर के नवकार नगर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। बदमाशों ने मंदिर के मुख्य द्वार को जलाने की कोशिश की, लेकिन ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 05 Mar 2025 12:50:58 PM (IST)Updated Date: Wed, 05 Mar 2025 03:59:25 PM (IST)
खंडवा के जैन मंदिर में चोरी की कोशिश, दरवाजा नहीं खुला तो बदमाशों ने उसमें लगा दी आग
दरवाजे में लगाई आग, मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस।

HighLights

  1. बदमाशों ने मंदिर के मुख्य द्वार को जलाने की कोशिश की।
  2. चोरी का प्रयास हुआ विफल, बदमाशों के हाथ कुछ नहीं लगा।
  3. पुलिस मामले की जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। खंडवा शहर के नवकार नगर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। जैन मंदिर के मुख्य द्वार को जलाने की कोशिश सीसीटीवी में कैद हुई है। घटना मंगलवार देर रात 1.53 बजे की बताई जा रही है।

तीन बदमाश मंदिर की दीवार लांघकर मुख्य दरवाजे पर थैला लेकर पहुंचे। दरवाजे में आग लगाकर जलाया। सुबह जैन मंदिर के पट खोलने पुजारी और श्रद्धालु पहुंचे तो घटना का पता चला।

naidunia_image

पदम नगर थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुजारी के अनुसार मंदिर में चोरी नहीं हुई है, बदमाशों के हाथ कुछ नहीं लगा।

naidunia_image

इधर... मलबा गिरने से दबे दो मजदूर, एक की मौत

कुएं से गल निकालते समय ऊपर से मलबा गिरने पर दो मजदूर दब गए और दो घायल हो गए। ऊपर खड़े लोगों ने उन्हें देखा और दबे हुए मजदूरों को मलबा हटाकर बाहर निकाला। घटना में घायल हुए दो अन्य मजदूरों के साथ उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान एक मौत हो गई। वहीं तीन का उपचार जारी है।


घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम राजगढ़ की बताई जा रही है। राजगढ़ निवासी ग्रामीण नवलकुमार ने बताया कि मेरे पुराने कुएं में मलबा ज्यादा हो गया था। यह करीब 30 फीट गहरा है।

मलबा निकालने का काम मंगलवार को ही शुरू किया था। इस दौरान चार मजदूर रामपाल, पंकज, संदीप और रोहित कुएं में नीचे उतर कर काम कर रहे थे, तभी अचानक ऊपर से मलबा गिर पड़ा। जिसमें नीचे काम कर रहा मजदूर संदीप बुरी तरह दब गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं अन्य तीन का उपचार जारी है।