
खंडवा, Khandwa Crime News। रामनगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चीरा खदान मल्टी में रहने वाले एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। अज्ञात बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया। पुलिस हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माता चौक क्षेत्र में रहने वाला 26 वर्षीय संजय पिता तुलसीराम बामने करीब 2 साल से रामनगर स्थित चीरा खदान मल्टी में किराए के मकान में रह रहा था। बताया जाता है कि संजय ने शबाना नामकी महिला से शादी कर ली। मंगलवार को सुबह मल्टी से कुछ ही दूर स्थित तालाब में संजय का शव मिला।
जिसकी सूचना मिलने पर नगर पुलिस अधीक्षक ललित गठरे और कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान संजय की पत्नी शबाना और अन्य लोग मौजूद रहे। माता चौक से भी संजय का भाई कुवर सिंह और परिवार के अन्य लोग घटनास्थल पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। नगर पुलिस अधीक्षक ललित गठरे ने बताया कि संजय की धारदार हथियार से हत्या की गई है। हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपों के बारे में जानकारी लगा रहे हैं। News Updatig...