हरसूद (नईदुनिया प्रतिनिधि)। गांधी जंयती के अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आशीष दंवडे के निर्देशन में तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दो से 14 अक्टूबर तक जिले के विभिन्ना स्थानों पर विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को शासकीय महाविद्यालय में मध्यस्थता शिविर का आयोजन किया गया। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश दंवडे ने कार्यक्रम के पूर्व महत्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। प्राधिकरण सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों व लोगों को विधिक सहायता की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर एसडीएम दलीप कुमार, एसडीओपी रविंद्र वास्कले,प्राचार्य प्रभाकर साल्वे, समस्त न्यायिक कर्मचारी, अभिभाषक संघ के जगदीश कुमार,महेंद्र अग्रवाल, निखिल गौतम,संतोष गायकवाड़,आशीष राठौर व अन्य उपस्थित थे।
हिंसा, आशांति, भेदभाव के लिए कोई स्थान नहीं
सिंगोट। महात्मा गांधी जयंती और अहिंसा दिवस पर ब्लाक व युवा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धाजलि अर्पित की। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी राणा सज्जन सिंह , पूर्व सरपंच हरिराम पटेल ने बताया की देश आज भी गांधी जी के बताए गए अहिंसा, सत्य, शांति के मार्ग पर चल रहा। यहां हिंसा, आशांति, भेदभाव के लिए कोई स्थान नहीं है। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष अरुण पटेल, संजय तिरोले, कृष्ण कुमार मालवीय, प्रवीण आर्य,जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया प्रितेश जोशी,जिला महासचिव गोपाल पटेल दरियाव राठौर, युवा कांग्रेस ब्लाक विनायक पटेल, प्रदुम अटूदे, रोहन पारे आदि उपस्थित थे।
यात्री प्रतीक्षालय की सफाई कर मनाई जयंती
पंधाना। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस नेता छाया गोविंद मोरे के सान्निध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर भी माल्यार्पण कर बस स्टैंड स्थित प्रतीक्षालय में सफाई की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी मोतीलाल जैन, अजीत कुमार जैन, सेवकराम कुशवाह ,महावीर जैन, शेख चांद कुरेशी, सुनील जायसवाल, शैलेश राठौर, नगर अध्यक्ष वकील पठान, नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणावत, नगर अध्यक्ष सेवादल, प्रदीप मालवीय, कांग्रेस प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह सावनेर आदि उपस्थित थे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
छैेगांवमाखन। छैगांव माखन के कमला तालाब बावड़ी आदि स्थल पर स्वछता अभियान चलाया गया। सभी कार्यकर्ताओ से निवेदन किया कि आज खादी का एक वस्त्र अवश्य खरीदें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर को सेवा-समर्पण के रूप में भाजपा के कार्यकर्ता देश भर में विभिन्ना सेवा कार्य कर मना रहे है। इसी तारतम्य में छैगांव माख में भी सेवा-समर्पण पखवाड़ा बनाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा पंधाना विधायक रामदागोरे जिला महामंत्री राजेश तिवारी ,जिला मंत्री आशीष चटकेले, जितेंद्र मंडलोई, मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल, मंडल महामंत्री भारत वर्मा, रामदास पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
ब्लाक कांग्रेस ने गांधी चौक पर मनायी गांधी जंयती
खिरकिया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी खिरकिया के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती स्थानीय गांधी चौक पर मनाई गई। इस दौरान गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही शासकीय अस्पताल खिरकिया में मरीजों को फल वितरण किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता नरसिंह ओझा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर सोलंकी, रिंकू पगारे, दशरथ पटेल, सावन शर्मा, मंजीतसिंह बघेल, संदीप सारण, राकेश पाराशर, बलदार खान, आनंद मांझी, बंटी वर्मा, भगवान वासले, लालू राजपूत, ब्रजेश मुकाती, सुरेंद्र आठनेरे, गोल्डी कुशवाहा, अनिल कावरे सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थें।