Khandwa News: पड़ोसियों ने चरित्र पर की टिप्पणी तो दो नाबालिग बहनों ने पीया जहर, एक की मौत, दूसरी गंभीर
Minors drink poison चरित्र पर टिप्पणी और विवाद करने से दो नाबालिग बहनों ने कीटनाशक पी लिया। इससे एक की मौत हो गई।
By Neeraj Pandey
Edited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 10:46:10 PM (IST)
Updated Date: Sat, 03 Feb 2024 10:56:42 PM (IST)
: पड़ोसियों ने चरित्र पर की टिप्पणी तो दो नाबालिग बहनों ने पीया जहरनईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। पड़ोसियों द्वारा चरित्र पर टिप्पणी और विवाद करने से दो नाबालिग बहनों ने कीटनाशक पी लिया। इससे एक की मौत हो गई। वहीं, दूसरी जिला अस्पताल में जीवन-मृत्यु के बीच संघर्षरत है। घटना जिल के हरसूद थाना क्षेत्र के ग्राम बेड़िया की है।
पुलिस के अनुसार नाबालिगों के पिता उदय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हमारा पड़ोसियों से विवाद हुआ था। शनिवार सुबह हम अपने खेत में काम करने चले गए। घर पर दोनों बहनें अकेली थीं। इस दौरान पड़ोसियों ने फिर उनसे विवाद किया। इसके चलते दोनों बहनों ने कीटनाशक पी लिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
हरसूद पुलिस ने चार आरोपितों रामभरोसे, सुंदरलाल, कस्तूर बा व अखिलेश के खिलाफ केस दर्ज किया। टीआइ अमित कोरी ने बताया कि आरोपितों ने नाबालिगों के चरित्र को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद नाबालिग बहनों ने यह कदम उठा लिया।