Khandwa News: खंडवा में दोस्त संग घूम रही युवती मौसी को देख रेलवे ओवर ब्रिज से कूदी
Khandwa News: युवती में गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया, शनिवार से जूनापानी गांव में घर से गायब थी।
By Prashant Pandey
Edited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 16 Jul 2023 12:35:45 PM (IST)
Updated Date: Sun, 16 Jul 2023 03:01:19 PM (IST)
खंडवा में रेलवे ओवर ब्रिज से कूद युवती।Khandwa News: खंडवा। रेलवे ओवर ब्रिज से एक युवती ने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। वह अपने दोस्त के साथ ब्रिज पर घूम रही थी। इस बीच मौसी उसे तलाशते हुए वहां आ गई। उन्हें देख उसने ब्रिज से छलांग लगा दी। मौसी उसे रोकती रही लेकिन तब तक वह कूद गई। युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
युवती लिफ्ट लेकर आई थी खंडवा
सनावद के ग्राम जूनापानी में रहने वाली एक युवती शनिवार से लापता थी। परिवार के लोग उसे तलाश रहे थे लेकिन वह नहीं मिली। युवती लिफ्ट लेकर खंडवा आ गई। इस दौरान वह अपने परिवार से फोन पर बात जरूर कर रही थी। वीडियो काल से लगातार बात हो रही थी। मौसी संतोष बाई ने बताया कि शनिवार को रात 11 बजे बहन का फोन आया। उसने कहा की बेटी गायब हैं वह नहीं मिल रही। उसका नंबर बंद चालू हो रहा है। मैं अपने बेटे को लेकर अस्पताल में आई थी।
रेलवे ओवर ब्रिज पर लड़के के साथ घूम रही थी
सुबह फोन लगाया तो उसने कहा जावर में हूं। वहां देखने भेजा तो वो नहीं थी। इसके बाद बेटे ने फोन कर कहा की वह रेलवे के ओवर ब्रिज पर है। वीडियो काल मे ब्रिज देखा था। इसके बाद मैं ब्रिज पर देखने आई। यहां वह एक लड़के के साथ घूम रही थी। उसने मुझे देखा और ब्रिज से कूद गई। मैंने उसे कहा की मत कूद, मैं तुझे कुछ नहीं कहूंगी, लेकिन तब तक वह कूद गई।