Khandwa Police: खंडवा से एएसपी सीमा अलावा का इंदौर ट्रांसफर, जिले को मिले दो एएसपी
Khandwa Police: खंडवा में एएसपी सीमा अलावा ने कोरोना काल में लोगों को स्वस्थ रखने के लिए योग को बढावा दिया था।
By Prashant Pandey
Edited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 01 Aug 2023 09:26:07 AM (IST)
Updated Date: Tue, 01 Aug 2023 09:30:01 AM (IST)
मध्य प्रदेश में हुए पुलिस अधिकारियों के तबादले।Khandwa Police: खंडवा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले पुलिस विभाग में तीन साल से अधिक जमे हुए अधिकारियों के तबादले का सिलसिला बना हुआ है। सोमवार को जारी हुई तबादलों की सूची में एएसपी सीमा अलावा का इंदौर स्थानांतरण हुआ है। उन्हें खंडवा जिले में तीन साल छह माह से अधिक का समय हो गया था। इसके साथ ही जिले को एएसपी मिले हैं। जिले मे इंदौर से राजेश रघुवंशी और मंदसौर के गरोठ से महेंद्र तारणेकर का स्थानांतरण हुआ है।
महिला आरक्षकों से कपड़े के मास्क बनवाए
खंडवा पुलिस में एएसपी सीमा अलावा ने कोरोना काल में लोगों को स्वस्थ रखने के लिए योग को बढावा दिया। चौराहे पर लोगों से योग करवाया था। कोरोना काल के दौरान महिला पुलिस आरक्षकों से कपड़े के मास्क बनवाकर बंटवाए। इसके साथ ही चित्रकला को भी उन्होंने बढ़ावा दिया।
विशेष तौर पर पिथोरा कला को लोगों तक पहुंचाने के लिए पुलिस परिवार की महिलाओं को और महिला आरक्षकों को चित्र बनाना सिखाया। खंडवा के बाद अब वे इंदौर में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नगरीय क्षेत्र संभालेगी।
वहीं यहां स्थानांतरण होकर गरोठ से आने वाले एएसपी तारणेकर पुर्व में भी खंडवा में पदस्थ रहे हैं। उनके कार्यकाल को अब भी याद किया जाता है। अब यहां फिर से उनकी पारी देखने को मिलेगी।