दोगुना हो गई रेलवे की आय
अश्विन बक्शी
खंडवा (नईदुनिया)। लाकडाउन के कारण प्रभावित रेलवे पार्सल कार्यालय की आय अब बढ़ने लगी है। छह माह में आय बढ़कर दोगुना हो चुकी है। वर्ष 2019-20 में खंडवा पार्सल विभाग से 92 लाख 39 हजार 321 रुपये की आय रेलवे को हुई। इसके बाद कोरोना संक्रमण के असर से ट्रेनों का संचालन बंद रहा। इससे आय घटकर 2020-21 में 66 लाख 12 हजार 248 रुपये रह गई। अप्रैल 2021 से सितंबर तक के छह माह में 38,23,114 रुपये की आय हुई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में लाकडाउन के कारण आय 20,31,598 रुपये रह गई थी। खंडवा से गुजरने वाली 100 में से 80 ट्रेनों में पार्सल देश के कई राज्यों तक पहुंचने लगे हैं, वहीं किसान रेल के माध्यम से भी सामग्री भेजी जा रही है। इससे रेलवे की आय तेजी से बढ़ रही है।
लखनऊ व कल्याण तक पहुंच रही सब्जियां
खंडवा के अलावा खरगोन, सनावद, बेड़िया, बोरगांव व अन्य गांवों से रेलवे के माध्यम से सब्जी व अन्य उत्पाद देश के कई हिस्सों में पहुंचाएं जा रहे हैं। सबसे अधिक सब्जियां लखनऊ, दानापुर, जबलपुर, कटनी, सतना, कल्याण, दिल्ली सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंचाई जा रही हैं। सब्जियों के अलावा किसान व व्यापारी, लाल मिर्च, प्याज,अरबी भेजते हैं। इसके अलावा सामान व अनाज भी भेजा जाता है।
किसान रेल से बढ़ी आवक
रेल मंत्रालय ने लाकडाउन के बाद गिरे रेल ट्रैफिक को बढ़ाने के लिए किसान एक्सप्रेस रेल की सुविधा शुरू की। इसमें तय मूल्य से आधी दर पर किसानों व व्यापारियों के उत्पाद अन्य जगह पहुंचाएं जा रहे हैं। इससे आय बढ़ी है। खंडवा से देवलाली- मुजफ्फरपुर व सांगला- मुजफ्फरपुर ट्रेनें गुजरती हैं। इनके माध्यम से भी सामग्री भेजी जा रही है।
खंडवा से जाने वाले सामान से आय
वर्ष पैकेज वजन (क्विंटल) आय
2017-18 73284 31040 9463799
2018-19 65901 27686 8741769
2019-20 68080 27819 9239321
2020-21 57715 24322 6612248
अप्रैल 21 से सितंबर 87744 8336 3823114
खंडवा आने वाले सामान की स्थिति
साल पैकेज वजन (क्विंटल)
2017-18 5142 15979
2018-19 43385 16461
2019-20 42544 14980
2020-21 13421 5854
अप्रैल 21 से सितंबर, 7860, 2795
दो साल में खंडवा स्टेशन पर पार्सल की आय
माह 2020-21 2021-22
अप्रैल 36966 707676
मई 117255 625707
जून 183738 567173
जुलाई 220068 494925
अगस्त 341538 681940
सितंबर, 1097409, 663241
अक्टूबर 678399 00
नवंबर 839357 00
दिसंबर 697129 00
जनवरी 600812 00
फरवरी 797556 00
मार्च 932536 00
अप्रैल 21 से सितंबर 21 तक मध्य रेल के मंडलों की आय
रेल मंडल आय
मुंबई 53.34 करोड़
भुसावल 44.23 करोड़
सोलापुर 25.38 करोड़
- छह माह तक ट्रेनों का संचालन बंद रहा। इससे आय प्रभावित रही। ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यह आय बढ़ रही है। रेलवे ने सामग्री अन्य स्थानों पर पहुंचाने के लिए किसानों व व्यापारियों को 50 फीसद तक सब्सिडी देना शुरू किया है। इससे भी रेलवे से माल भेजने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। किसान रेल के माध्यम से अधिकतर सामान भेजा जा रहा है। -वीसी गुप्ता, चीफ पार्सल सुपरवाइजर खंडवा