• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khandwa Road Accident: महिला ने पिया जहर, अस्पताल ले जाते वक्त ट्राले से टकराई कार... पांच की मौत

खंडवा में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। हादसा पुनासा रोड पर शनिवार रात करीब 10 बजे सुलगांव के पास हुआ। ट्राले और बो...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 23 Feb 2025 11:02:08 AM (IST)Updated Date: Sun, 23 Feb 2025 12:35:26 PM (IST)
Khandwa Road Accident: महिला ने पिया जहर, अस्पताल ले जाते वक्त ट्राले से टकराई कार... पांच की मौत
टक्कर के बाद बोलेरो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

HighLights

  1. ट्राले और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में पांच की मौत।
  2. हादसे के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, पुलिस को घेरा।
  3. हादसे में घायल लोगों का उपचार जारी, पुलिस जांच में जुटी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा (Accident in Khandwa)। तेज रफ्तार ट्राले और बोलरों की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं दो घायलों को उपचार के लिए सनावद अस्पताल में भर्ती किया गया। हादसा पुनासा रोड पर शनिवार रात करीब 10 बजे सुलगांव के पास हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे को लेकर लोगों ने आक्रोश जताया और पुलिस को भी घेरा।

बोलेरो कार क्रमांक एमपी 08-टी-2524 कार गुना रजिस्टर्ड है। बताया जाता है कि कार में पुनासा के पास ग्राम गोराड़िया का परिवार बैठा हुआ था। परिवार की एक महिला ने किसी कारण से घर में जहर पी लिया था। उसे कार से सनावद अस्पताल लेकर जा रहे थे।


टक्कर के बाद सड़क से नीचे उतर गई कार

कार में महिला सहित करीब सात लोग सवार थे। वहीं ढाला क्रमांक एमपी 08-जेडएफ-2278 सनावद से पुनासा की और जा रहा था। सुलगांव के पास पेट्रोल पंप के सामने (सनावद तरफ) ट्राले से आमने सामने की टक्कर के बाद कार सड़क से नीचे उतर गई। वहीं ट्राला भी सड़क पर आड़ा हो गया।

naidunia_image

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस को भी खरी-खोटी सुनाई। बताया जा रहा है कि कार पर मप्र शासन लिखा हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायलों का उपचार जारी है।