खंडवा(नईदुनिया प्रतिनिधि)। जिला कुश्ती में प्रदेश ही नहीं देश में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अव्वल बनता जा रहा है। जिले के पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी कुश्ती में खंडवा का नाम रोशन कर रही है। विगत दिनों तीसरी अंडर-15 बालक फ्री स्टाइल ग्रीको, रोमन स्टाइल व महिला फ्री स्टाइल कुश्ती में खंडवा की खिलाड़ियों ने सफलता प्राप्त करते हुए छह स्वर्ण पदक जीते। बालक और बालिकाओं ने 15 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। ये राज्य स्तर पर महिला पहलवानों का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। जिसके चलते पहली बार चैम्पियनशिप जीतने में कामयाब रहा।
अब ये विजेता पहलवान 15 से 17 दिसंबर तक रांची (झारखंड) में होने वाली राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश की ओर से खेलेंगे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया 20 और 21 नवंबर को नीमच (मध्यप्रदेश) में यह प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में हुए कई रोमांचक मुकाबलों में हर्षित पाल, पवन पटेल, पारुल चावरे, नीरज पटेल, राशि यादव, मोनालिका टूंडलायत आदि ने बहुत अच्छा प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों और कुश्ती प्रेमियों का मन मोह लिया। मध्यप्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष मंगल यादव, जिला कुश्ती संघ सचिव रघुनाथ पांजरे, महाराणा प्रताप व्यायामशाला के गुरु हीरालाल यादव, ऋषि कुमार सोनकर, राजेंद्र पांजरे, असलम कुरैशी, आशिफ खान, राजू यादव, प्रकाश यादव, विजय यादव, अमित कंठ, बत्ता यादव, पन्नाा यादव, रूपा यादव, टिन्नाा यादव, महेंद्र वर्मा, गोलू बाहेती, विज्जु विकास, रितेश गोयल व अन्य ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।
बालिका वर्ग
33 किलोग्राम वर्ग में नंदिनी पाटीदार, 36 किलोग्राम वर्ग में खुशबू, 39 किलोग्राम वर्ग में राशि यादव, 42 किलोग्राम वर्ग में मुस्कान पटेल, 46 किलोग्राम वर्ग में पायल पटेल, 58 किलोग्राम वर्ग में मोनालिका टूंडलायद ने स्वर्ण पदक जीता। 54 किलोग्राम वर्ग में पारुल चावरे, 46 किलोग्राम वर्ग में नंदनी वर्मा ने रजत पदक जीता। 66 किलोग्राम वर्ग में भक्ति बाथम ने कांस्य पदक जीता।
बालक वर्ग
फ्री स्टाइल 41 किलोग्राम वर्ग में पवन पटेल, 85 किलोग्राम वर्ग में हर्षित पाल ने स्वर्ण पदक जीता। 44 किलोग्राम वर्ग में नीरज पटेल और 48 किलोग्राम वर्ग में योगेश बौरासी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। ग्रीको रोमन में 41 किलोग्राम वर्ग में अमेश यादव तथा 48 किलोग्राम वर्ग में शिवम अग्रवाल ने रजत पदक प्राप्त किया।