
Kishore Kumar Birthday : खंडवा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। हरफनमौला किशोर कुमार का जन्मदिन मंगलवार को मनाया जाएगा। किशोर कुमार की समाधि को फूलों से सजाया जाएगा। दूध-जलेबी का भोग भी लगेगा। कोरोना संक्रमण के चलते पहली बार ऐसा होगा जब समाधि पर सुरों की महफिल नहीं सजेगी। यहां के वल कि शोर कु मार के गीत स्पीकर पर बजेंगे। एक दिन पहले सोमवार को समाधि विद्युत सज्जा से जगमगा उठी।
अपनी आवाज और अदाकारी से देश और दुनिया में खंडवा का नाम रोशन करने वाले किशोर कुमार के जन्मदिन पर इस बार उत्साह कम दिखाई देगा। समाधि तो फूलों से सजेगी लेकि न नगर निगम द्वारा ऑर्केस्ट्रा का आयोजन नहीं कि या जाएगा। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधि समाधि पर पुष्प अर्पित करने के लिए पहुंचेंगे। आमजन के प्रवेश पर प्रतिबंध को लेकर कुछ प्रशंसकों ने आपत्ति ली है।

इनका कहना है कि शारीरिक दूरी और सैनिटाइजर की व्यवस्था के साथ किशोर प्रेमियों को समाधि स्थल तक जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। कु छ कि शोरप्रेमी सोशल मीडिया के जरिये उन्हें स्वरांजलि देंगे। चार अगस्त को बारिश की संभावना के चलते समाधि पर वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब समाधि पर टेंट लगाया है।
वर्चुअल किशोर नाइट कार्यक्रम होगा
कि शोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच और नगर पालिक निगम के संयुक्त तत्वावधान में वर्चुअल कि शोर नाइट कार्यक्रम होगा। शाम 7=30 बजे से मुंबई से पार्श्व गायिका सुजाता त्रिवेदी लाइव प्रस्तुति देंगी।
देशभर से आते हैं प्रशंसक
किशोर कुमार के जन्मदिन पर देशभर से उनके प्रशंसक समाधि पर पुष्प अर्पित करने आते हैं। ऑर्केस्ट्रा में हिस्सा लेकर सभी अपने-अपने अंदाज में कि शोरदा को स्वरांजलि भी देते हैं। इस बार प्रशंसक नहीं आ सकेंगे।