
Kishore Kumar Death Anniversary: खंडवा। हरफनमौला किशोर कुमार की समाधि पुण्यतिथि पर फूलों से महक उठी। यहां खंडवा ही नहीं दूर दूर से आए के प्रशंसकों ने गीत गुनगुना कर किशोर दा को स्वरांजलि दी। नगर निगम और किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच ने किशोर कुमार की समाधि पर दूध जलेबी का भोग लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Kishore Kumar Death Anniversary: खंडवा में फूलों से सजी किशोरकुमार की समाधि, पुण्यतिथि पर गूंजे तराने#mpnews #khandwanews #kishorekumarhttps://t.co/ePlJLupARE pic.twitter.com/r6qtvPvDZq
— NaiDunia (@Nai_Dunia) October 13, 2021
लोकसभा उपचुनाव की आचार संहिता के चलते इस बार समाधि स्थल पर आर्केस्ट्रा कार्यक्रम नहीं हुआ। बावजूद इसके समाधि पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे किशोर दा के चाहने वालों ने बिना संगीत के गीत गुनगुनाए। समाधि स्थल के अलावा किशोर स्मारक पर भी प्रशंसकों का जमावड़ा लगा रहा।
हालांकि, यहां मिनी थियेटर में किशोर कुमार के गीत नहीं गूंजे। समाधि स्थल पर सुबह 10 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन, नारायण बाहेती, रणवीर सिंह चावला, आशीष चटकेले सहित अन्य किशोर प्रेमी शामिल रहे। इधर बॉम्बे बाजार स्थित किशोर कुमार के पुश्तैनी मकान पर भी प्रसंशक पहुंचे। यहां उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके गीत गुनगुनाए गए।
किशोरकुमार की पुण्यतिथि पर इस बार किशोर अलंकरण समारोह नहीं हो सका। विदित हो कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर किसी एक फिल्मी हस्ती को किशोर अलंकरण से नवाजा जाता है। आचार संहिता के कारण ऐसा तीसरी बार हुआ है जब अलंकरण समारोह खंडवा में नहीं हो सका। प्रदेश सरकार द्वारा अब तक 22 फिल्मी हस्तियों को किशोर अलंकरण किया जा चुका है। प्रदेश के संस्कृति मंत्रालय द्वारा अब तक किशोरकुमार अलंकरण के लिए किसी नाम की घोषणा नहीं की गई है।