• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • खंडवा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किशोरकुमार अलंकरण : समाधिस्थल और स्मारक पर तैयारियां

किशोरकुमार की पुण्यतिथि पर शहर में 13 अक्टूबर को होने वाले अलंकरण समारोह की तैयारियां दो दिन पहले ही शुरू हो गईं।

By Edited By:
Publish Date: Sun, 11 Oct 2015 09:41:01 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2015 10:52:58 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
किशोरकुमार अलंकरण : समाधिस्थल और स्मारक पर तैयारियां

खंडवा। किशोरकुमार की पुण्यतिथि पर शहर में 13 अक्टूबर को होने वाले अलंकरण समारोह की तैयारियां दो दिन पहले ही शुरू हो गईं। पुलिस लाइन ग्राउंड पर स्टेज बनाने के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं। रविवार को अफसरों का दल यहां व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पहुंचा।

अपर कलेक्टर एसएस बघेल और एसडीएम शाश्वत शर्मा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पुलिस लाइन ग्राउंड पर बैठक व्यवस्था के हिसाब से बेरिकेटिंग के निर्देश दिए। वहीं नगर निगम को मूलभूत सुविधाएं जुटाने का जिम्मा सौंपा गया है।

राष्ट्रीय किशोरकुमार अलंकरण समारोह की शाम इस बार साधना सरगम और सुमितकुमार के गीतों से सजेगी। 13 अक्टूबर को शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन को लेकर पुलिस लाइन ग्राउंड पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को यहां अफसरों ने पहुंचकर करीब आधे घंटे तक निरीक्षण किया। भोपाल से पंडाल और स्टेज निर्माण के लिए आई विशेष टीम ने एसडीएम श्री शर्मा, निगमायुक्त जेजे जोशी सहित अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर दर्शकों की इंट्री और बैठक व्यवस्था का खाका तैयार कर बताया।


निगमायुक्त जेजे जोशी ने भी मौके पर सफाई के साथ ही पेयजल और विद्युत व्यवस्था के लिए निगमकर्मियों को निर्देश दिए। विदित हो कि किशोरकुमार अलंकरण से इस बार फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार और सई परांजपे को सम्मानित किया जाना है। दिलीपकुमार को यह सम्मान मुंबई में उनके निवास पर दिया जाएगा तो वहीं सई परांजपे खंडवा पहुंचकर सम्मान ग्रहण करेंगी।

कार्यक्रम में ये होंगे शामिल

राष्ट्रीय किशोर अलंकरण समारोह के लिए मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृति मंत्री सुरेंद्र पटवा, सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री विजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष हसीनाबाई, विधायक देवेंद्र वर्मा, योगिता बोरकर, लोकेंद्रसिंह तोमर, महापौर सुभाष कोठारी रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर संस्कृति विभाग द्वारा विशेष रूप से आमंत्रण पत्र प्रकाशित कराए गए हैं। रविवार को आमंत्रण पत्रों के वितरण को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों ने रूपरेखा तैयार की।

समाधि स्थल पर भी तैयारी शुरू

किशोर दा की पुण्यतिथि को लेकर समाधि स्थल पर भी रविवार को तैयारियां शुरू हो गईं। नगर निगम की टीम ने यहां समाधि स्थल को पानी से धोकर साफ किया। वहीं फव्वारे भी ठीक कर दिए गए। किशोरदा की आदमकद प्रतिमा को भी साफ करके व्यवस्थित कर दिया गया।

महापौर और निगमायुक्त के निर्देश पर किशोर स्मारक में बने मिनी थियेटर में भी सफाई कर यहां हर वर्ष की तरह आगंतुकों के लिए स्क्रीन पर किशोरदा के गीत दिखाने की तैयारी कर ली गई है। विदित हो कि नईदुनिया ने रविवार के अंक में किशोरदा के समाधिस्थल और स्मारक पर बदहाली को लेकर खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद नगर निगम की टीम सक्रिय हुई और यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त की गईं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।