• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खंडवा में किशोर कुमार की समाधि स्थल पर आदमकद प्रतिमा हुई स्थापित

Kishore Kumar Birth Anniversary: हाथ में माइक थामे गीत गाते हुए किशोर कुमार की प्रतिमा उनके जन्मदिन पर रहेगी आकर्षण का केंद्र।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 03 Aug 2023 08:52:41 AM (IST)Updated Date: Thu, 03 Aug 2023 10:01:18 AM (IST)
खंडवा में किशोर कुमार की समाधि स्थल पर आदमकद प्रतिमा हुई स्थापित

Kishore Kumar Birth Anniversary: खंडवा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। हरफनमौला किशोर दा का जन्मदिवस और खंडवा का गौरव दिवस चार अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों में सामाजिक संस्थाए, संगीत प्रेमी तथा प्रशासन जुटा है। इस वर्ष किशोर समाधि पर किशोर दा का आदमकद प्रतिमा रहेंगी। यह प्रतिमा शहर के किशोर प्रेमी ने भेंट की है। नगर निगम द्वारा इसे बुधवार को स्थापित किया गया। किशोर समाधि से शहर के प्रमुख मार्गो, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी की जा रही है।

किशोर कुमार के फेन ने भेंट की प्रतिमा

पार्श्व गायक किशोर कुमार का अपनी जन्मभूमि के प्रति लगाव इतना था कि देश-विदेश में होने वाले कार्यक्रमों में खंडवा का नाम मंच से लेते थे। दुनिया में नाम कमाने के बाद भी खंडवा को उन्होंने आखिरी सांस तक चाहा। यहीं की मिट्टी में मिल जाने की वसीयत तक लिख दी थी। खंडवा के दीवानों ने भी उनकी हर बात को सर आंखों पर रखा। शहर के किशोर प्रेमी नरेश बलवानी ने तो किशोर दा की समाधि पर मार्बल की आदमकद प्रतिमा बनवाकर नगर निगम को भेंट की है।


किशोर दा को लगाते हैं दूध-जलेबी का भोग

किशोर प्रेमियों की ही मांग पर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किशोर दा की भव्य समाधि के साथ करोड़ों रुपए का स्मारक का निर्माण भी करवाया है। जहां हर वर्ष चार अगस्त किशोर दा के जन्म दिवस और 13 अक्टूबर उनकी पुण्यतिथि पर पूरे देश भर के किशोर प्रेमी उन्हे नमन करने खंडवा पहुंचते हैं। समाधि स्थल पर जाकर किशोर दा को दूध जलेबी का भोग लगाकर गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

माइक हाथ में लेकर गाते हुए आएंगे नजर

समाधि स्थल पर अब नए रूप में किशोर दा की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहेगी। किशोर दा सूट बूट में माइक हाथ में लेकर खुद गाते हुए नजर आएंगे। किशोर प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि चार अगस्त किशोर दा के जन्म दिवस की तैयारी को लेकर महापौर अमृता अमर यादव ने स्मारक और समाधि स्थल का निरीक्षण किया। बुधवार को स्थापित कि गई किशोर दा की प्रतिमा का जायजा लिया।

खंडवा का गौरव दिवस

इस मौके पर महापौर यादव ने कहा कि किशोर दा ने गायकी के साथ ही हर पल में अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए खंडवा का नाम देश विदेश में रोशन किया है। हमारा भी सौभाग्य है कि हम सब मिलकर किशोर दा का जन्म दिवस उत्साह के साथ मनाने जा रहे हैं। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा तीन दिवसीय गौरव दिवस भी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।