• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Jihad in Khandwa: खंडवा में युवती से दुष्कर्म कर मतांतरण के लिए दबाव बनाया

Love Jihad in Khandwa: युवती की शिकायत पर युवक पर प्रकरण। मोघट थाना क्षेत्र के टिंटगांव का मामला, 20 दिन से लापता थी युवती

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Thu, 21 Jul 2022 06:15:22 PM (IST)Updated Date: Thu, 21 Jul 2022 06:15:22 PM (IST)
Love Jihad in Khandwa:  खंडवा में युवती से दुष्कर्म कर मतांतरण के लिए दबाव बनाया

Love Jihad in Khandwa: खंडवा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। टिटगांव की युवती के साथ फिरदौस खान नामक युवक ने जबलपुर ले जाकर दुष्कर्म किया और मतांतरण के लिए दबाव बनाया। मोघट थाने की पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर फिरदौस को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय युवती करीब एक साल से गांव में रहने वाले फिरदौस खान को जानती है। 30 जून को वह घर के सामने स्थित हैडपंप पर पानी भरने गई थी। यहां उसे फिरदौस मिला। उसने कहा कि मैं तुझे पसंद करता हूं, मेरे साथ चल। इसके बाद उसने उसे धमकाया।


अगले दिन एक जुलाई की रात फिरदौस ने बुलाया और बात नहीं मानने पर परिवार को खत्म करने की धमकी दी। इसके बाद वह उसके पास पहुंची। यहां से फिरदौस उसे खंडवा रेलवे स्टेशन ले आया, फिर ट्रेन में बैठाकर जबलपुर अपने मामा के घर ले गया। यहां चार दिन दोनों साथ में रहे। इस दौरान आरोपित फिरदौस ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे मतांतरण के लिए दबाव बनाने लगा।

मामा को यह पता चला तो उन्होंने दोनों को घर से जाने के लिए कहा। इसके बाद वह उसे लेकर भोपाल रेलवे स्टेशन आ गया। चार दिन वे दोनों स्टेशन पर ही रहे। यहां से बुरहानपुर आ गए, फिर नेपानगर में भी रहे। इसके बाद खंडवा में आदर्श नगर में रखा।

बुधवार रात फिरदौस उसे नागचून के पास मोबाइल की दुकान पर लेकर खड़ा था। इसकी सूचना मिलने पर मोघट पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। यहां से दोनों को मोघट थाने लाया गया। मोघट थाने के टीआइ ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपित फिरदौस पर धारा 376 (2) एन 506, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3(1)क/ 5 व अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण अधिनियम) 1989 की धारा 3(2)(1) में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। सूचना पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी भी पहुंच गए।