• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब 10 फीट दूर से सुलभ होंगे दर्शन, धक्का-मुक्की से मिली राहत

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ समय से शुकदेव मुनि द्वार के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा था, जो कि अब पूरा हो गया है। इससे दर्शन अब और सुलभ हो गए...और पढ़ें

By Manish KareEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 25 Jul 2026 09:30:54 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 09:30:54 PM (IST)
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब 10 फीट दूर से सुलभ होंगे दर्शन, धक्का-मुक्की से मिली राहत
एकादशी पर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में नई व्यवस्था लागू।

HighLights

  1. एकादशी पर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में नई व्यवस्था लागू
  2. शुकदेव मुनि द्वार से प्रवेश और चांदी द्वार से होगी निकासी
  3. आसानी से दर्शन कर रहे भक्त, श्रद्धालुओं ने जताई खुशी

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। ओंकारेश्वर में शनिवार से जिला प्रशासन द्वारा ज्योतिर्लिंग श्री ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्थाओं में विशेष बदलाव किया गया है। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ समय से शुकदेव मुनि द्वार के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा था, जो कि अब पूरा हो गया है। इस कार्य के पूरा हो जाने से शनिवार को एकादशी पर्व से भक्तों के लिए ओंकार जी के दर्शन पहले से अधिक सुलभ हो गए हैं।

शुकदेव मुनि द्वार से प्रवेश और चांदी द्वार से निकासी

नई व्यवस्था के तहत शुकदेव मुनि द्वार के चौड़ीकरण के बाद भक्तों को 10 फीट दूर से दर्शन कराए जा रहे हैं, और दर्शन के बाद श्रद्धालुओं की निकासी चांदी द्वार से कराई जा रही है। शनिवार को गाजियाबाद से आए श्रद्धालु गौरव सिंह ने कहा कि मैं पहले भी कई बार ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए आया हूं, लेकिन आज जो दर्शन का अनुभव किया वह अद्भुत और आनंददायक है।


उन्होंने कहा कि भगवान श्री ओंकारेश्वर के नजदीक से दर्शन करने की अपेक्षा जो व्यवस्था दूर से की गई है यह काफी अच्छी है, क्योंकि अब कुछ देर रुक कर आराम से दर्शन कर सकते हैं। पहले दर्शन पास से कराए जाते थे, लेकिन ज्यादा देर रुक कर दर्शन नहीं कर पाते थे और मन में सुकून से दर्शन करने की इच्छा अधूरी सी रह जाती थी।

यह भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव में प्रतिष्ठा की जंग... चेहरा आशुतोष का और चुनाव लड़ रही पूरी भाजपा, पिछली जीत के भरोसे कांग्रेस भी लगा रही जोर

श्रद्धालुओं ने जताई खुशी, आसानी से हो रहे दर्शन

इसके अलावा दिल्ली से आई भक्त ईशा शर्मा ने बताया कि आज तो मन भरकर दर्शन किए, मन तृप्त और आनंदित हो गया। उन्होंने कहा कि पहले कुछ सेकंड में ही दर्शन करने होते थे, क्योंकि पीछे के अन्य श्रद्धालुओं को दर्शन की जल्दी रहती थी और धक्का-मुक्की में ढंग से दर्शन नहीं हो पाते थे। अब नई व्यवस्था में दर्शन के लिए निर्धारित स्थान काफी चौड़ा होने से एक साथ बहुत से श्रद्धालु रुक कर आसानी से दर्शन कर पा रहे हैं।