• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो बालिकाओं को चाइल्ड लाइन को सौंपा

खंडवा। रेलवे आरपीएफ ने घर से भागी दो बालिकाओं को चाइल्ड लाइन को सौंपा है। थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया ट्रेन संख्या 11072 में ड्यूटी दे रहे स्टाफ ने दो बालिकाओं के अकेले सफर करने की सूचना दी। खंडवा स्टेशन पर उन्हें ट्रेन से उतारा गया। चाइल्ड लाइन की टीम व आरपीएफ के देवेन्द्र कुमार ने पूछताछ की। बालिकाओं ने बताया वे दोनों बहनें है

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Fri, 08 Apr 2022 01:14:22 AM (IST)Updated Date: Fri, 08 Apr 2022 01:14:22 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दो बालिकाओं को चाइल्ड लाइन को सौंपा

खंडवा। रेलवे आरपीएफ ने घर से भागी दो बालिकाओं को चाइल्ड लाइन को सौंपा है। थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया ट्रेन संख्या 11072 में ड्यूटी दे रहे स्टाफ ने दो बालिकाओं के अकेले सफर करने की सूचना दी। खंडवा स्टेशन पर उन्हें ट्रेन से उतारा गया। चाइल्ड लाइन की टीम व आरपीएफ के देवेन्द्र कुमार ने पूछताछ की। बालिकाओं ने बताया वे दोनों बहनें हैं व ग्राम सिंहपुर जिला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली हैं। दोनों घर से भाग कर मुंबई जा रही थीं। चाइल्ड लाइन टीम ने दोनों को समझाया व काउंसलिंग की गई। इसके बाद मेडिकल कराकर चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किया गया। स्वजनों को सूचना भी दी गई है।

ट्रेन में खोया बैग लौटाया

खंडवा। रेलवे आरपीएफ ने आपरेशन अमानत के तहत ट्रेन में यात्री का खोया बैग लौटाया। जानकारी के अनुसार भुसावल से आरक्षक योगेंद्र ने सूचना दी की गाड़ी नंबर 12617 डाउन में यात्री का बैग छूट गया है। खंडवा में आरक्षक आरके सिंह ने कोच में जाकर जानकारी ली व बैग उतारा। यह बैग यात्री दीपांशु साहू का था।


रेत के अवैध खनन के मामले में दो डंपरों पर कार्रवाई

ओंकारेश्वर। नर्मदा नदी से रेत के अवैध खनन के मामले में खनिज विभाग द्वारा दो डंपरों को पकड़ा है। विभाग द्वारा प्रकरण बनाकर डंपरों को पुलिस अभिरक्षा में थाना परिसर में खड़ा किया गया है। गुरूवार को जानकारी लेने के लिए यहां पहुंचे मीडियाकर्मियों से रेत कारोबारियों के लोगों द्वारा अभ्रदता और मारपीट का प्रयास किया गया। पीड़ित लोगों को कहना है कि पुलिस द्वारा इस मामले में कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसे लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर चर्चा की जाएगी।

ओंकारेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से रेत का खनन और परिवहन हो रहा है। बुधवार को ग्रामीणों की शिकायत पर दो डंपरों पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है। बगैर रायल्टी चुकाए रेत के परिवहन करने के आरोप में आरजे 04 जीबी 7663 तथा आरजे09 जीबी 7915 को पकड़कर कार्रवाई की है।

इंदौर क्षेत्र के रेत माफियाओं द्वारा थाना मांधाता में समाजसेवी व मीडियाकर्मी ललित दुबे ,चंद्रशेखर चौहान ,अशोक शर्मा से अभ्रदता कर धमकाने और गाड़ी चाबी छीनने की कोशिश करने वालो पर नगर परिषद अध्यक्ष अंतर सिंह बारे और योगेंद्र पुरोहित ने कार्रवाई की मांग वरिष्ठ अधिकारियों से की है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।