• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: शाहरुख ने रोहित बनकर की युवती से दोस्ती, फिर इस्लाम धर्म अपनाने का बनाया दबाव

युवक ने युवती को बताया कि मैं रोहित नहीं, शाहरुख हूं। इस्लाम धर्म अपनाकर मुझसे शादी कर लो। ऐसे में युवती डर गई और अपने घर पर भी किसी को कुछ नहीं बताया...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 21 Jun 2024 05:25:54 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Jun 2024 08:36:33 PM (IST)
MP News: शाहरुख ने रोहित बनकर की युवती से दोस्ती, फिर इस्लाम धर्म अपनाने का बनाया दबाव
धार जिले के सादलपुर से लव जिहाद का केस सामने आया है। -प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

HighLights

  1. शादी के लिए बनाया था दबाव
  2. एडिट फोटो वायरल करने की धमकी
  3. हिंदू संगठन के लोग पहुंचे थाने

नईदुनिया न्यूज, केसूर/सादलपुर। धार जिले के सादलपुर से लव जिहाद का एक प्रकरण सामने आया है जिसमें एक मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती से अपनी पहचान छुपाकर दोस्‍ती की और बाद में शादी का दबाव बनाया। उसने इस्‍लाम धर्म अपनाने का भी दबाव बनाया।

सादलपुर निवासी एक युवती के साथ चौकी सवेरा निवासी शाहरुख नामक एक युवक ने रोहित बनकर दोस्ती की। युवती के फोटो खींचकर उसे एडिट कर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी।

युवती को जब पता चला कि उक्त युवक मुस्लिम है, तो वह उससे दूरी बनाने लगी लेकिन शाहरुख आए दिन युवती को धमकाकर दबाव बनाता रहा।

गुरुवार रात्रि को जब युवती जुनैद के मेडिकल स्टोर पर कुछ दवाइयां लेने गईं तो वहां शाहरुख भी पहुंच गया। युवती के साथ जबरदस्ती करने लगा।

इस पर युवती ने शोर मचाया तो आसपास के अनेक लोग इकट्ठा हो गए। मौका देखकर शाहरुख वहां से फरार हो गया। मामले की जानकारी लगते ही हिंदू संगठन के लोग थाने पहुंच गए।

मामले में पुलिस ने शाहरुख के साथ उसके साथी जुनैद निवासी केसूर को भी आरोपित बनाया है। जुनैद द्वारा भी जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कर मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

naidunia_image

दोनों आरोपित गिरफ्तार

सादलपुर थाना प्रभारी सविता चौधरी ने बताया कि युवती सब्जी का ठेला लगती हैं। वहां पर सब्जी खरीदने के बहाने आरोपित युवक शाहरुख ने रोहित बनकर दोस्ती की। धीरे-धीरे वह इस्लाम आदि की बातें करने लगा।

कहता था कि इस्लाम धर्म बहुत अच्छा है। पुलिस ने दोनों पर छेड़छाड़ सहित मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले में दोनों ही आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

आसपास क्षेत्र से पुलिस बल पहुंचा

हिंदू संगठनों के लोगों ने उक्त मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस प्रकार की घटनाएं भविष्य में घटित न हो। कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस थाने पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग जमा हो गए थे। मामले को देखते हुए सादलपुर थाने पर आसपास का पुलिस बल व वज्र वाहन पहुंच गया था।