ओंकारेश्वर में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान के दौरान श्रद्धालु की डूबने से मौत
ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान करते समय उत्तराखंड निवासी 45 वर्षीय श्रद्धालु गोविंद सैनी डूब गए। जवानों ने बचाया, अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोष...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 12:08:46 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 12:08:46 PM (IST)
ओंकारेश्वर में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा। (फाइल फोटो)HighLights
- ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान करते श्रद्धालु की डूबकर मौत।
- हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ।
- एसडीईआरएफ जवानों ने श्रद्धालु को पानी से निकाला।
नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। रविवार तड़के ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान के दौरान एक श्रद्धालु की डूबने से मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। मृतक की पहचान उत्तराखंड निवासी 45 वर्षीय गोविंद सैनी, पिता रामचंद्र सैनी, के रूप में हुई है।
जवानों ने निकाला बाहर
घटना की सूचना मिलते ही एसडीईआरएफ जवान अमन मालाकार और डायल-112 के जवान जय उछाने मौके पर पहुंचे। दोनों की मदद से गोविंद को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल ओंकारेश्वर पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक डॉ. रवि वर्मा ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
- मृतक के साथ आए परिजन अनु सैनी ने अस्पताल की आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि अस्पताल में एंबुलेंस और वेंटिलेटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। उनका कहना है कि ओंकारेश्वर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है और यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
- ऐसे में आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सा संसाधन और सुविधाएं होना जरूरी है। परिजनों ने कहा कि हादसे जैसी परिस्थितियों में गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर उपचार और आवश्यक चिकित्सा सुविधा मिल सके, इसके लिए स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत किया जाना चाहिए।