खंडवा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व में बूथ विस्तारक योजना संगठन विस्तार की मुख्य योजना है। इस योजना में पूरे प्रदेश में 65000 बूथों पर 20000 कार्यकर्ता पूरी लगन से बूथ विस्तारक बन कर कार्य कर रहे हैं। एक बूथ पर एक कार्यकर्ता प्रतिदिन अपना 10 घंटे का समर्पण दें रहे हैं। संगठन हमारे लिए सर्वोपरि होना चाहिए क्योकि इससे हमारी पहचान है। यह बात खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा ने शहर में बूथ विस्तारक योजना अंतर्गत बूथ भ्रमण के दौरान कही।
दस दिवसीय अभियान अंतर्गत भाजपा नेता बूथ पर पन्नाा प्रभारी, मतदाता और प्रबुद्ध जन से संपर्क कर रहे हैं। खंडवा शहर में 150 बूथों पर 150 कार्यकर्ताओं ने रविवार को शक्ति केंद्रों पर
अपना समर्पण दिया। जिला मीडिया प्रभारी मंगलेश सिंह तोमर ने बताया की खंडवा जिले में भी 214 शक्ति केंद्र हैं। इनमें जिले के 1152 बूथ आते है, इन बूथों पर 214 विस्तारक व एप संचालक नियुक्त किए गए हैं। खंडवा शहर में विस्तारकों के साथ विधायक देवेंद्र वर्मा भी बूथों पर पहुंचकर पन्नाा प्रभारी की, मतदाता, प्रबुद्धजन से संपर्क कर रजिस्टर व एप में जानकारी एकत्रित कर रहे हैं, वही दूसरी ओर जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल ने पंधाना विधानसभा में सिंगोट ओर गुड़ी मंडल में पहुंच कर बूथ पर संपर्क किया। जिला महामंत्री अरुण सिंह मुन्नाा, विधायक नारायण पटेल मांधाता क्षेत्र, जिला महामंत्री राजेश तिवारी और जिला उपाध्यक्ष नंदन करोड़ी जिला मुख्यालय पर भाजपा जिला कार्यालय पर बनाये गए नियंत्रण कक्ष से पूरे जिले की जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। पंधाना विधायक राम दांगोरे मंडल अध्यक्षों के साथ बूथ विस्तारकों के साथ क्षेत्र में सक्रिय है। इसी प्रकार हरसूद विधानसभा के मंडल अध्यक्ष भी इस योजना में अपना समर्पण कर जिले को अव्वल लाने में जुटे है।
जिला सह मीडिया प्रभारी श्रृंगी उपाध्याय ने बताया कि यह कार्यक्रम 30 जनवरी तक सतत रूप से चलेगा। इस दस दिवसीय आयोजन से बूथों का रिकार्ड मंडल स्तर पर, मंडलो का जिला और जिले का रिकार्ड प्रदेश के पास उपलब्ध हो जाएगा। वहीं प्रदेश का समस्त रिकार्ड केंद्र के पास संग्रहित होने से पार्टी गतिविधियों और योजनाओं के संचालन में आसानी होगी। एप के माध्यम से भाजपा संग़ठन डिजिटल होगा ओर पार्टी आगामी वर्षो में ओर ज्यादा मजबूत होकर जनता की सेवा के लिए अग्रसर रहेगी।
Posted By: Nai Dunia News Network