• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

खंडवा-तुकाईथड़ रेल मार्ग पर जल्द शुरू हो सकती है पैसेंजर ट्रेन, जुलाई 2027 तक विद्युतीकरण का लक्ष्य

Railway : खंडवा-अकोला गेज कन्वर्जन परियोजना को लेकर मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बुधवार को तेलंगाना के सिकंदराबाद स्थित दक्षिण मध्य रेलवे के जोनल...और पढ़ें

By Manish KareEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 09:49:52 AM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 09:49:52 AM (IST)
खंडवा-तुकाईथड़ रेल मार्ग पर जल्द शुरू हो सकती है पैसेंजर ट्रेन, जुलाई 2027 तक विद्युतीकरण का लक्ष्य
साउथ सेंट्रल रेलवे के डिप्टी जनरल मैनेजर किरण कुमार से भेंट करता प्रतिनिधि मंडल। -सौजन्य

HighLights

  1. सिकंदराबाद में रेलवे अधिकारियों से मिले मनोज सोनी
  2. खंडवा-अकोला गेज कन्वर्जन कार्य की प्रगति पर हुई चर्चा
  3. अधिकारियों से मुलाकात कर खंडवा-अकोला रेल मार्ग के कार्यों की जानकारी ली

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा : खंडवा-अकोला गेज कन्वर्जन परियोजना को लेकर मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बुधवार को तेलंगाना के सिकंदराबाद स्थित दक्षिण मध्य रेलवे के जोनल मुख्यालय रेल निलयम में अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान डिप्टी जनरल मैनेजर किरण कुमार और प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर इति पाण्डेय से रेल परियोजना की प्रगति और यात्री सुविधाओं पर चर्चा की गई।

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मनोज सोनी ने संतोष वर्मा और लक्ष्मण वर्मा के साथ अधिकारियों से मुलाकात कर खंडवा-अकोला रेल मार्ग के कार्यों की जानकारी ली। डीजीएम किरण कुमार ने बताया कि खंडवा से तुकाईथड़ तक गेज कन्वर्जन का कार्य हो चुका है। मार्ग के स्टेशनों पर लूप लाइन, फुट ओवरब्रिज, विद्युतीकरण और दूसरे प्लेटफॉर्म के निर्माण के टेंडर भी हो गए हैं। जल्द ही इन कार्यों की शुरुआत होगी।


उन्होंने बताया कि खंडवा-तुकाईथड़ रेलखंड का विद्युतीकरण जुलाई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इससे पहले डीजल इंजन से पैसेंजर ट्रेन चलाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। अगले दो माह में तुकाईथड़ से खकनार और उसरनी तक ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा करने का भी प्रयास है।

वहीं, पूर्व डीआरएम इति पाण्डेय के समक्ष खंडवा मार्ग पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने और नई यात्री ट्रेनें शुरू करने की मांग रखी गई। उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया।

खंडवा-सनावद ट्रेन को ओंकारेश्वर तक खंडवा से तुकाईथड़ चलाने की रखी मांग

खंडवा : साउथ सेंट्रल रेलवे के डिप्टी जनरल मैनेजर किरण कुमार और प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर और भुसावल मंडल की पूर्व डीआरएम इति पांडेय से मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने सिकंदराबाद तेलंगाना स्थित जोनल मुख्यालय रेल निलयम में मुलाकात कर खंडवा अकोला गेज कन्वर्जन कार्य की प्रगति पर चर्चा की।

महू, खंडवा, अकोला ब्राडगेज का कार्य तेजी से चल रहा है, खंडवा से सनावद तक यात्रियों की सेवा के लिए ट्रेन चलाई जा रही है। शीघ्र ही ओंकारेश्वर स्टेशन तक भी यह ट्रेन शुरू होगी। खंडवा अकोला के बीच खंडवा से तुकाईथड़ का कार्य भी पूर्ण हो चुका है, टेस्टिंग भी हो चुकी है।

पूर्व रेल सलाहकार समिति सदस्य व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी और संतोष वर्मा, लक्ष्मण वर्मा ने सिकंदराबाद रेल के निलयम जोनल आफिस पहुंचकर खंडवा अकोला के बीच चल रहे गेज कन्वर्जन कार्य पर चर्चा की साथ ही खंडवा सनावद ट्रेन को ओंकारेश्वर तक एवं खंडवा से तुकाईथड़ तक ट्रेन चलाने के साथ अन्य विषयों को लेकर लेकर मुलाकात की।

डीजीएम किरण कुमार ने बताया कि खंडवा तुकाईथड़ तक गेज कन्वर्जन किया जा चुका है। भुसावल मंडल में पूर्व में रही डीआरएम इति पांडेय वर्तमान में प्रमोट होकर साउथ सेंट्रल रेलवे सिकंदराबाद में प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। जनमंच सदस्य मनोज सोनी ने इनसे भी मुलाकात कर खंडवा तुकाईथड़ के बीच रेल यात्री सुविधाओं की बढ़नें सहित खंडवा रूट से नई यात्री ट्रेने चलाने की मांग रखी।

यह भी पढ़ें- इंदौर और मालवा क्षेत्र को मिलेंगी नई ट्रेनें! सिंहस्थ-2028 से पहले सांसद लालवानी ने दिल्ली में रेल मंत्री के समक्ष रखीं कई प्रमुख मांगें