महिला जेल प्रहरी को धमकाने वाला राजा उर्फ इल्ली को जेल
खंडवा (नईदुनिया प्रतिनि;घिळर्-ऊि्झ।)। महिला जेल प्रहरी को ;घळर्-ऊि्झ।मकाने वाले राजा उर्फ इल्ली को पुलि
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sun, 16 Jan 2022 12:54:32 AM (IST)
Updated Date: Sun, 16 Jan 2022 12:54:32 AM (IST)

खंडवा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। महिला जेल प्रहरी को धमकाने वाले राजा उर्फ इल्ली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 30 दिसंबर को जेल में बंद अपने भाई आदतन बदमाश भुरू उर्फ इल्ली को मिलने गए राजा उर्फ इल्ली ने महिला जेल प्रहरी का धमकाया था। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली थाने में एक जनवरी को जेल प्रहरी ईशा पुत्री आकाश बल्हेरे ने राजा उर्फ इल्ली और रिश्तेदार फरीदा की शिकायत की थी। पुलिस ने दोनों आरोपितों पर गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। इसके बाद से पुलिस द्वारा राजा और फरीदा की तलाश की जा रही थी। शनिवार को राजा उर्फ इल्ली के बारे में सूचना मिलने पर प्रधान आरक्षक अमित यादव ने दो आरक्षक के साथ रामेश्वर टेकड़ा क्षेत्र में दबिश दी। यहां से राजा को पकड़कर कोतवाली थाने लाया गया। कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि राजा उर्फ इल्ली पर महिला जेल प्रहरी को धमकाने का आरोप है। राजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने राजा का अपराधकि रिकार्ड खंगाला है। कोतवाली थाने में राजा पर करीब सात प्रकरण दर्ज है। इसमें अधिकांश मामले रंगदारी और मारपीट करने के है। इसके अलावा मोघट में भी राजा के विरुद्ध प्रकरण दर्ज है। इस तरह से कोतवाली और मोघट थाने में आरोपित राजा का अपराधिक रिकार्ड सामने आया है। पदमनगर थाने से आरोपित का रिकार्ड खंगाला जा रहा है।