• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajnath Singh in MP: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खंडवा-बड़वानी में की चुनावी सभा, बोले- धरती से डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस

खंडवा लोकसभा क्षेत्र की मांधाता विधानसभा के पुनासा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी जनसभा में कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। उन्होंने कहा कि...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Tue, 30 Apr 2024 07:30:05 AM (IST)Updated Date: Tue, 30 Apr 2024 04:17:28 PM (IST)
Rajnath Singh in MP: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खंडवा-बड़वानी में की चुनावी सभा, बोले- धरती से डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस

नईदुनिया, खंडवा, खरगोन। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मांधाता में आज चुनावी सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्‍होंने कहा कि अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण के बाद अब देश में राम राज्‍य है। उन्‍होंने भाजपा की लोकप्रियता की बात करते हुए सूरत में निर्विरोध जीत के साथ इंदौर सीट पर कांग्रेस प्रत्‍याशी के चुनाव मैदान से हटने का उल्लेख भी किया।

#WATCH खंडवा (मध्य प्रदेश): एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "पंडित जवाहरलाल नेहरू कहते थे कि हमारी सरकार बनी तो वह देश से गरीबी हटा देंगे। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह ने भी यही कहा था लेकिन किसी ने गरीबी नहीं… pic.twitter.com/LrGHHV1J3A

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2024

भाजपा की डबल इंजन सरकार वाले मध्य प्रदेश में विकास की बयार बह रही है। रक्षा मंत्री सीएम ने कहा कि देश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव पांच साल में एक साथ करवाने पर विचार कर रहे है। आगामी चुनाव एक साथ कराएंगे। इसके लिए जरूरी संशोधन कर देंगे। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन प्रचार पर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ऐसा डूबता हुआ जहाज है जिसकी तली में छेद है। इस जहाज को डूबने से कोई रोक नहीं सकता। कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि 10 साल बाद ढूंढने से नहीं मिलेगी। जैसे धरती से अब डायनासोर विलुप्त हो गए थे, वैसे कांग्रेस भी गायब हो जाएगी।खुद महात्मा गांधी ने कांग्रेस को भंग करने की बात कही थी. जनता ने इस बात को पूरा करने की ठान ली है।


उल्‍लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में अब 17 लोकसभा सीटों के लिए दो चरणों में सात और 13 मई को चुनाव होना है। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस ने ताकत झोंक दी है। दोनों पार्टियां अपने स्टार प्रचारकों को ग्वालियर-चंबल और मालवांचल में सक्रिय कर रही है।

LIVE : रक्षामंत्री श्री @rajnathsingh जी की खंडवा लोकसभा के मांधाता में जनसभा।https://t.co/hNGtrTf9NN

— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) April 30, 2024

अत्यंत हर्ष का विषय है कि आज प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण बड़वानी एवं आध्यात्मिक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध खंडवा की पावन धरा पर आदरणीय रक्षामंत्री श्री @rajnathsingh जी पधार रहे हैं। मैं प्रदेश के समस्त नागरिकों की ओर से आपका स्वागत, वंदन और अभिनंदन करता हूँ।

बड़वानी जनसभा

बड़वानी जिले के ठीकरी में रक्षामंत्री ने भाजपा प्रत्याशी गजेंद्रसिंह पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में रामराज्य का आगाज होकर रहेगा। रामराज्य उसे कहते हैं जब लोगों के अंदर अपने देश व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भाव पैदा हो जाए। राम का वनवास कैकेई के अधिकार बोध के कारण हुआ था कर्तव्य या जिम्मेदारी के बोध के कारण नहीं। देश में राम राज्य आएगा जब लोगों में अपने देश, समाज और अधिकारों के प्रति कर्तव्य बोध पैदा होगा।