• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sadhu assaulted in Khandwa: साधु की तलाश में जुटी पुलिस, 48 घंटे में भी नहीं मिली सफलता

ग्राम पटाजन से प्रताड़ना के बाद एक साधू लापता हो जाने से यह मामला पुलिस के गले की हड्डी बन गया हैं।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Wed, 25 May 2022 09:09:02 PM (IST)Updated Date: Sun, 29 May 2022 09:26:10 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Sadhu assaulted in Khandwa: साधु की तलाश में जुटी पुलिस, 48 घंटे में भी नहीं मिली सफलता

Sadhu assaulted in Khandwa: खंडवा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। ग्राम पटाजन से प्रताड़ना के बाद एक साधू लापता हो जाने से यह मामला पुलिस के गले की हड्डी बन गया हैं। इस घटना में आरोपित पुलिस के हाथ आ गया है लेकिन फरियादी गायब हो गया है। दो दिनों से पुलिस उसकी तलाश में जूटी हुई है। साधू के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल होने और गृह मंत्री के संज्ञान में यह मामला आने से पुलिस की मुश्किल बढ़ गई है। के बाद से साधू की तलाश के लिए ओंकारेश्वर और संत सिगाजी समाधी स्थल भी पुलिस टीम पहुंची अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

मामला रोशनी चौकी क्षेत्र के ग्राम पटाजन में दो दिन पहले हाथ देखने की बात पर हुए विवाद में आरोपित युवक प्रवीण गौर ने साधू के साथ मारपीट कर बाल काट दिए थे। घटना का मंगलवार को वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर आरोपित प्रवीण को पकड़ लिया। उसे रोशनी चौकी ले जाकर पूछताछ की। इसके बाद उसे प्रतिबंधात्मक धारा में प्रकरण जेल भेज दिया है। इधर घटना के बाद न तो साधू पुलिस को शिकायत करने पहुंचा और ना ही उसका कोई पता लग रहा है। लेकिन साधू का कहीं पता नहीं चल सका। बुधवार को भी रोशनी चौकी प्रभारी एसआई टीसी शिंदे अपनी टीम के साथ साधू के बारे में जानकारी जुटाते रहे। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तलाशने के साथ ही लोगों से भी पूछताछ की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका। इधर ओंकारेश्वर और संत सिगाजी महाराज समाधी स्थल पर भी तलाश की गई लेकिन यहां भी साधू के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी। चौकी प्रभारी शिंदे ने बताया कि साधू की तलाश की जा रही है। उनके मिलने पर ही इस मामले में प्रकरण दर्ज किया जा सकेगा।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।