
खंडवा। साधु के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। गांव में साधु के जबरदस्ती बाल काटते हुए युवक का वीडियो वायरल हुआ है। इसमे मारपीट करते हुए एक युवक नजर आ रहा है। पुलिस ने इस युवक को थाने में बैठा लिया है। हालांकि अभी तक इस मामले में साधु की तरफ से किसी तरह की शिकायत नहीं हुई है। हालांकि बाद में आरोपित को पकड़ कर जेल भेज दिया गया।
इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साधु की पिटाई और अपशब्द कहे जा रहे हैं। इसके बाद साधु की जटाएं भी जबरन काट दी गई। साधु से बर्बरता करने वाले का नाम प्रवीण गौर बताया जा रहा है। जो एक होटल संचालक का बेटा है। घटना खालवा थानाक्षेत्र अंतर्गत पटाजन कस्बे की है।
रविवार दोपहर आरोपियों ने उसे पकड़ा और पिटाई कर दी। घटनाक्रम के दौरन कई लोग मौजूद थे, लेकिन कोई उसे रोकने के लिए आगे नहीं आया। चश्मदीदों ने इस घटनाक्रम को मोबाइल में जरूर कैद कर लिया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि आरोपित युवक को थाने में बैठाया गया है। इस मामले में अभी किसी तरह की शिकायत फरियादी पक्ष की तरफ से नही की गई है।