Sawan Somvar 2025: भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ने मां नर्मदा में किया नौका विहार, सशस्त्र पुलिस बल ने दी सलामी
Sawan Somvar 2025: श्रावण के पहले सोमवार को ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन-पूजन 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया। पंरपरा के अनुसार भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ने पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण और मां नर्मदा के आंचल में नौका विहार किया। इसके पूर्व भगवान को सशस्त्र पुलिस बल द्वारा सलामी दी गई।
Publish Date: Mon, 14 Jul 2025 09:35:35 PM (IST)
Updated Date: Mon, 14 Jul 2025 09:35:35 PM (IST)
भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ने मां नर्मदा में किया नौका विहारनईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा: श्रावण के पहले सोमवार को ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन-पूजन 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया। पंरपरा के अनुसार भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ने पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण और मां नर्मदा के आंचल में नौका विहार किया। इसके पूर्व भगवान को सशस्त्र पुलिस बल द्वारा सलामी दी गई।
नगर भ्रमण के बाद सवारी मंदिर पहुंची
दोपहर तीन से रात के आठ बजे तक नगर भ्रमण उपरांत सवारी मंदिर पहुंची। सावन के चार और भादौ के दूसरे सोमवार को सवारी धूमधाम से निकलेगी। सावन के सोमवार को गुलाल महोत्सव और महासवारी का आयोजन होगा।
वीआईपी दर्शन पर रोक
सावन में शनिवार से सोमवार तक वीआईपी दर्शन पर रोक के साथ ही कांवड़ियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने इंदौर-एदलाबाद राजमार्ग पर देशगांव तक भारी वाहनों की आवाजाही दिन के समय प्रतिबंधित कर दी है। - 4:30 बजे तड़के मंदिर के पट खुलते ही शुरू हुआ दर्शनों का सिलसिला - 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन - 5 घंटे भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ने किया नगर भ्रमण