सेवा कार्य सराहनीय ही नहीं वंदनीय भीः रश्मि गुप्ता
लायंस क्लब का आयोजित हुआ सम्मान समारोह
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Fri, 24 Jun 2022 11:39:02 PM (IST)
Updated Date: Fri, 24 Jun 2022 11:39:02 PM (IST)

खंडवा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। लोगों की सेवा के लिए लायंस क्लब सराहनीय कार्य कर रहा है। मैं जहां भी जाती हूं वहां पर सेवा कार्यों की बात होती है तो मैं खंडवा क्लब का हमेशा उदाहरण देती हूं। यह बात लायंस प्रांतपाल रश्मि गुप्ता ने लायंस सम्मान समारोह के दौरान कही।
सचिव प्रदीप काबरा ने सदस्यता में वृध्दि व कोषाध्यक्ष अनिल मोदी ने समय से पूर्व इंटरनेशनल व डिस्ट्रिक्ट शुल्क भेजने हेतु सराहना की। सम्मान समारोह में रश्मि गुप्ता द्वारा भोजन सेवा केंद्र में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने वाले सेवाभावी लोगों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विश्व शांति के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें आद्या विश्वकर्मा, तृप्ति पंवार व सुदर्शन वाक्से को सम्मानित किया गया। बाल हित व जागरूकता कार्यक्रमों में विशेष सहयोग के लिए पवन अग्रवाल व प्रमोद पुरी को सम्मान पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही राजेन्द्र अग्रवाल, लखनलाल नागोरी, अनिल बाहेती, कल्पना दुबे, सुधा संदीप दुबे, विजया जोशी, अजीज मदनी, वसीम कुरैशी, किशोर ठाकुर (बड़वानी), दीपक कारजंकर को भी सम्मानित किया गया। सनत श्रीमाली ने सचिव प्रतिवेदन में सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन नारायण बाहेती ने किया। आभार राजीव मालवीय ने माना।