• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Omkareshwar Jyotirlinga Temple: जल्द ही ट्रेन से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंच सकेंगे श्रद्धालु, स्टेशन पर चल रहा फिनिशिंग का काम

ओंकारेश्वर में बन रहे रेलवे स्टेशन का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। नए स्टेशन से मंदिर 10 किमी दूर है। मार्च 2025 तक यहां ट्रेन चलाने का लक्ष्य रखा ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 29 Nov 2024 07:00:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 29 Nov 2024 07:00:00 AM (IST)
Omkareshwar Jyotirlinga Temple: जल्द ही ट्रेन से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंच सकेंगे श्रद्धालु, स्टेशन पर चल रहा फिनिशिंग का काम
ओंकारेश्वर रेलवे स्टेशन भवन का 90 फीसद काम पूरा हो गया है।

HighLights

  1. रेलवे स्टेशन को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के डिजाइन पर तैयार किया जा रहा है।
  2. ओंकारेश्वर रोड स्टेशन के अंदर से गांव में जाने के लिए अंडर पास बनाया गया है।
  3. यहां 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाकर स्पीड ट्रायल कर लिया गया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर(Omkareshwar Jyotirlinga Temple)। देश दुनिया में प्रसिद्ध ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द ही रेल सेवाएं मिलना शुरू हो जाएगी। मंदिर से करीब 10 किमी पहले मोरघड़ी गांव में ओंकारेश्वर रोड स्टेशन बनाया जा रहा है। जिसका 90 फीसद काम पूरा हो चुका है और फिनिशिंग का काम चल रहा है।

रतलाम मंडल ने इस स्टेशन से ट्रेन संचालन के लिए मार्च 2025 तक का लक्ष्य तय कर रखा है। इसी लिहाज से तेजी से काम भी किया जा रहा है। जनवरी-फरवरी तक स्टेशन भवन सहित तमाम यात्री सुविधाएं पूरी कर ली जाएंगी।


निरीक्षण कर रिपोर्ट दी गई है

उल्लेखनीय है कि सनावद से ओंकारेश्वर रोड स्टेशन से जुलाई में सीआरएस(कमीशन ऑफ रेलवे सेफ्टी) दल द्वारा निरीक्षण कर ओके रिपोर्ट दी जा चुकी है। नए ओंकारेश्वर रोड स्टेशन को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के डिजाइन पर तैयार किया जा रहा है।

naidunia_image

पुराने स्टेशन से 1.3 किमी दूर बना है नया स्टेशन

यह स्टेशन पुराने रेलवे स्टेशन से करीब 1.3 किमी सनावद की ओर मोरघड़ी गांव में बनाया जा रहा है। जमीनी सतह से यह स्टेशन करीब दो मीटर उंचाई पर आकार ले रहा है। स्टेशन के अंदर से गांव में जाने के लिए अंडर पास बनाया गया है। वहीं स्टेशन के प्लेटफार्म पर जाने के लिए सब-वे बनाया गया है।

प्लेटफार्म पर रहेगी लिफ्ट और सीढ़‍ियों की सुविधा

यहां प्लेटफार्म तक जाने के लिए लिफ्ट और सीढ़िया दोनों की सुविधा रहेगी। यहां पर पार्किंग, ठहरने के लिए रिटायरिंग रूम, तैयार होने के लिए वेटिंग हाल, फूड प्लाजा, स्टाल सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। पूरे स्टेशन पर ओंकारेश्वर तीर्थ, नर्मदा नदी और आस-पास की धरोहर- पर्यटन स्थल की पेटिंग और जानकारी चस्पा की जाएगी।

naidunia_image

560 मीटर लंबे बने रहे स्टेशन पर होंगे दो प्लेटफार्म

रतलाम मंडल में यह स्टेशन नई डिजाइन से बनाया जा रहा है। 560 मीटर लंबे स्टेशन पर दो प्लेटफार्म बनाएं गए हैं। तीन रेल लाइन भी बिछाई जा चुकी है। स्टेशन के प्लेटफार्म-1 पर जाने के लिए अंडरपास का उपयोग करना होगा।

पार्किंग आदि भी मुख्य सड़क से दूसरी ओर बनाई जा रही है। स्टेशन भवन दो मंजिला बनाया गया है। यहां ग्राउंड फ्लोर पर बुकिंग कार्यालय व यात्री सुविधाएं होंगी। जुलाई में सनावद से ओंकारेश्वर रोड स्टेशन के बीच 5.4 किमी रेल खंड पर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाकर स्पीड ट्रायल कर लिया गया है। यानी की मार्च माह तक ट्रेन संचालन शुरू हो जाएगा।

अंडर पास से गुजरेगा यातायात

मोरटक्का के पास रेलवे फाटक-274 को खत्म कर अंडरपास बनाया गया है, जिसका 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। स्टेशन शुरू होते ही इंदौर-खंडवा फोरलेन का यातायात इसी अंडरपास से होकर गुजरेगा।