• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

खंडवा के एसएन कॉलेज में अव्यवस्थाओं पर फूटा छात्रों का गुस्सा, सड़क पर उतरकर किया चक्काजाम

एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि कॉलेज में विद्यार्थियों को साफ पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं हो रहा है। पानी की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए गए।

By Ashwin RathoreEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 01:07:57 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 01:12:10 PM (IST)
खंडवा के एसएन कॉलेज में अव्यवस्थाओं पर फूटा छात्रों का गुस्सा, सड़क पर उतरकर किया चक्काजाम
विद्यार्थियो ने किया चक्काजाम।

HighLights

  1. पानी की गुणवत्ता को लेकर विद्यार्थियों की चिंता सामने आई
  2. कॉलेज में लेक्चर समय पर नहीं लगने को लेकर भी परेशानी
  3. कॉलेज में असामाजिक तत्वों के प्रवेश करने की समस्या भी उठाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। एसएन कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर भड़के एबीवीपी कार्यकर्ता, सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन गंदे पानी, समय पर लेक्चर नहीं लगने और असामाजिक तत्वों की आवाजाही से नाराज विद्यार्थियों ने की नारेबाजी, कई बार ज्ञापन देने के बाद भी समाधान नहीं होने का आरोप

एसएन कॉलेज में व्याप्त अनियमितताओं और विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ प्रदर्शन करीब दो घंटे तक जारी रहा। इस दौरान कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और रास्ता जाम कर जमकर नारेबाजी की। विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रबंधन पर समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।


साफ पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो रहा

एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि कॉलेज में विद्यार्थियों को साफ पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं हो रहा है। पानी की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए गए। कार्यकर्ताओं ने बताया कि जब प्राचार्य को पानी दिया गया तो उन्होंने भी उसे नहीं पिया। इससे पानी की गुणवत्ता को लेकर विद्यार्थियों की चिंता सामने आई।

इसके अलावा कॉलेज में लेक्चर समय पर नहीं लगने और असामाजिक तत्वों के प्रवेश करने की समस्या भी उठाई गई। विद्यार्थियों का कहना है कि इन अव्यवस्थाओं से पढ़ाई प्रभावित हो रही है और कॉलेज परिसर में शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं के अनुसार, इन समस्याओं को लेकर पहले भी कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं हुआ।

इसी नाराजगी के चलते सोमवार को प्रदर्शन किया गया। सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने से आवागमन भी प्रभावित हुआ। एबीवीपी ने कॉलेज प्रबंधन से समस्याओं का जल्द निराकरण करने और विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

यह भी पढ़ें- करोड़ों का बजट, फिर भी थाली में खराब खाना; MP के आदिवासी छात्रावासों में परेशान छात्राएं 8km पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचीं