• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खंडवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से हरदा ले जाए जा रहे 252 किलो मांस के साथ चार आरोपित गिरफ्तार

ट्रेन से मांस का परिवहन करते हुए रविवार सुबह आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने चार लोगों को पकड़ा है।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 26 Jun 2022 10:12:04 AM (IST)Updated Date: Mon, 27 Jun 2022 08:51:30 AM (IST)
खंडवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से हरदा ले जाए जा रहे 252 किलो मांस के साथ चार आरोपित गिरफ्तार

खंडवा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। ट्रेन से मांस का परिवहन करते हुए रविवार सुबह आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने चार लोगों को पकड़ा है। इनके पास से लगभग 12 झोलों में भरा लगभग 252 किलो मांस जब्त किया। आरोपितों पर प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। मौके पर मौजूद हिंदू स्टूडेंट आर्मी व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गोवंशी का मांस होने का अंदेशा जताकर कार्रवाई के लिए आंदोलन किया। जीआरपी ने मांस के सैंपल जांच के लिए लेकर अन्य आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। हिंदू स्टूडेंट आर्मी के माधव झा ने बताया रेलवे स्टेशन पर सुबह लगभग साढ़े छह बजे स्टूडेंट आर्मी के सदस्य पहुंचे। कुछ देर बाद सात-आठ लोग झोलों में कुछ सामग्री लेकर स्टेशन पहुंचे। यह लोग स्लाटर हाउस से हरदा जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे थे।

रेलवे स्टेशन पर जहां वेंडर बैठते हैं, यह लोग वहां से निकले थे। हमने इनसे पूछा झोलों में क्या है तो यह बता नहीं पाए। इसी दौरान दो महिलाएं भाग गईं। सदस्यों ने दो महिलाओं व दो पुरुषों को घेर कर रखा व जीआरपी को सौंपा। हमने गोवंशी का मांस होने का अंदेशा जताया है। इस कार्य में एक वेंडर व एक कुली की भूमिका भी सामने आई है।


कार्रवाई नहीं होने पर बैठे धरने पर

मांस जब्त करने के बाद चारों आरोपितों पर कार्रवाई में देरी होने पर हिंदू स्टूडेंट आर्मी व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस पर आरपीएफ व जीआरपी पुलिस ने मांस के सैंपल जांच के लिए भेजने व फिर कार्रवाई की बात कही। लगभग तीन बजे तक सभी प्लेटफार्म पर ही डटे रहे। इसके बाद आरपीएफ थाने में एफआरआर दर्ज कराई गई। वहीं पूर्व में पकड़ाए लोगों पर कार्रवाई की जानकारी भी दी। कार्रवाई में देरी पर कार्यकर्ताओं ने जीआरपी व आरपीएफ थाना प्रभारी को हटाने की मांग एसपी भोपाल से की है।

इन पर हुई कार्रवाई

आरोपित शेराज पुत्र सत्तार खान (34) निवासी वार्ड 22 कुलदरा मोहल्ला, हरदा, सलमान पुत्र फारुख खान (25) वार्ड 14 मानपुरा, हरदा, जमीला बी पति हबीब खान (62) निवासी वार्ड 14 मानपुरा, हरदा, नगमा पति युनूस खान (40) निवासी वार्ड 14 मानपुरा, हरदा। इन पर 145(बी) व 147 आरए के तहत कार्रवाई की गई है।

हमने मांस के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। चार लोगों पर कार्रवाई भी की गई है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि झोलों में गोमांस है या नहीं। इसके पहले भी इस तरह के केस आए थे। इसमें परिवहन करने वालों के साथ ही बेचने वाले दो लोगों पर कार्रवाई कर जेल भेजा है। - बबीता कठेरिया, थाना प्रभारी जीआरपी