खंडवा के बड़गांव माली में फ्यूज बदलते समय करंट लगने से नल आपरेटर की मौत
खंडवा जिले के ग्राम बड़गांव माली में करंट लगने से नल आपरेटर की मौत हो गई। बिजली ट्रांसफार्मर पर फ्यूज बदलते समय आपरेटर को करंट लग गया था। डीपी के अंदर फ्यूज बदलते समय वे खड़े की खड़े ही रह गए।
By Prashant Pandey
Edited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 13 Dec 2022 12:17:40 PM (IST)
Updated Date: Tue, 13 Dec 2022 12:19:54 PM (IST)

खंडवा। खंडवा जिले के ग्राम बड़गांव माली में करंट लगने से नल आपरेटर की मौत हो गई। बिजली ट्रांसफार्मर पर फ्यूज बदलते समय आपरेटर को करंट लग गया था। डीपी के अंदर फ्यूज बदलते समय वे खड़े की खड़े ही रह गए। लोग जब ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे तो फ्यूज जोड़ने के मुद्रा में ही नल आपरेटर का शव था। बिजली सप्लाय बंद करने के बाद शव को निकाला गया।
मंगलवार सुबह करीब छह बजे की है। नल आपरेटर 70 वर्षीय लखनलाल पाटीदार मोटर पंप स्टार्ट नहीं होने पर बिजली ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे थे। दरअसल मोटर पंप कुछ देर चलने के बाद अचानक बंद हो गया था। इसके चलते वे ट्रांसफार्मर देखने पहुंचे। यहां देखा तो फ्यूज उड़ा हुआ था। इसके बाद वे फ्यूज बदलने में लग गए। तभी लोहे पतरे से बनी स्टार्टर की पेटी में करंट उतर आया। इससे फ्यूज बदल रहे लखनलाल को करंट लग गया और मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद जब लोग ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे थे। दूर से देखने पर लग रहा था मानो वह फ्यूज बदल रहे थे। लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। बिजली सप्लाय बंद करवाने के बाद ट्रांसफार्मर से शव को निकाला गया।
छह माह से गांव में पानी सप्लाय कर रहे थे
बड़गांव माली मे नल जल योजना में पानी सप्लाय करने के लिए 70 वर्षीय लखनलाल नल आपरेटर के पद पर कार्य कर रहे थे। पंचायत उन्हे इसके लिए नियुक्त किया था। बताया जाता है कि उन्हे नल चालक का अनुभव था। इसके लिए उन्हे पंचायत ने रखा था। सरपंच राजेश पाटीदार का कहना है कि सुबह करीब चार बजे प्रतिदिन गांव में पानी सप्लाय शुरू हो जाता है। आज सुबह बिजली बंद थी। सुबह करीब छह बजे बिजली आई थी।