• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपित 24 घंटे बाद भी फरार, दो आरोपितों पर केस

कलेक्टोरेट परिसर में स्थित सुलभ काम्पलेक्स के कमरे में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म और मतांतरण के प्रयास से जिले भर में हिंदू संगठनों द्वारा आक्रो...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Thu, 20 Jan 2022 12:11:04 AM (IST)Updated Date: Thu, 20 Jan 2022 12:11:04 AM (IST)
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपित 24 घंटे बाद भी फरार, दो आरोपितों पर केस

खंडवा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। कलेक्टोरेट परिसर में स्थित सुलभ काम्पलेक्स के कमरे में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म और मतांतरण के प्रयास से जिले भर में हिंदू संगठनों द्वारा आक्रोश व्यक्त कर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। इधर घटना के 24 घंटे बाद भी मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। नगर निगम के संविदा कर्मचारी और उसके नाबालिग दोस्त द्वारा युवती को धमका कर यह कृत्य किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपित कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वारदात का मुख्य आरोपित फिलहाल फरार है। उसने किशोरी के साथ इंटरनेट मीडिया पर विशाल बताकर दोस्ती की थी। इसके बाद उसे शादी करने का कहकर खंडवा बुलाया। यहां दुष्कर्म कर मतांतरण करने के लिए दबाव बनाया था।

हरसूद थाना क्षेत्र के ग्राम मौजवाड़ी में रहने वाली दसवीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे जबरदस्ती मतांतरण के लिए धमकाने का मामला सामने आने से हड़कंप है। पुलिस इस मामले की तह तक जाने में लगी हुई हैं। उल्लेखनीय है कि 17 वर्षीय किशोर शहर के मुस्लिम क्षेत्र खानशाहवली का निवासी है। कुछ दिन पहले उसने विशाल नाम बताकर किशोरी से दोस्ती की थी। इसके बाद वह उससे विशाल नाम से बात कर रहा था। किशोरी को अपनी बातों में लेने के बाद आरोपित ने उसे कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। उसकी बातों में आकर किशोरी ने शादी के कपड़े खरीदे और घर से गहने तथा रुपये लेकर सोमवार को खंडवा आ गई। यहां शाम में पांच बजे एक वर्ग विशेष का किशोर उसे कलेक्टोरेट परिसर में स्थित सुलभ कांम्पलेक्स में लगा था। यहां आरोपित निगम कर्मचारी साजिद खान और किशोर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने जब शादी करने के लिए कहा तो आरोपित ने उसे कहा कि इसके लिए उसे मतांतरण करना होगा। उसे मुस्लिम धर्म अपनाना होगा। इसके बाद वह उससे शादी कर लेगा। किशोरी ने मना किया तो उसे धमकी दी गई। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकाने के बाद भी जब किशोरी मतांतरण के लिए राजी नहीं हुई तो वे उसे बस स्टैंड पर छोड़कर चले गए थे। रात में करीब आठ बजे जब हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों को किशोरी के बारे में पता चला तो वे बस स्टैंड पहुंचे और उसे कोतवाली थाने ले गए। हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष अनीष अरझरे ने बताया कि मामला लव जिहाद (मतांतरण) का है। पहले किशोरी को हिंदू नाम बता कर मुस्लिम नाबालिग ने अपनी बातों में फंसाया। इसके बाद उसे खंडवा बुलाया। यहां अपने दोस्त के साथ मिलकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था।


देर रात हुआ अपहरण का प्रकरण दर्ज

हरसूद थाना क्षेत्र के ग्राम मौजवाड़ी में रहने वाली किशोरी सोमवार से लापता थी। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अरझरे ने बताया कि किशोरी के स्वजन मंगलवार को सुबह हरसूद थाने उसके अपहरण की शिकायत करने गए थे। यहां उन्हें कहा कि गया कि दो घंटे रुक जाओ। इसके बाद इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने से स्वजन वापस आ गए। वहीं दूसरी तरफ कोतवाली थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने भी प्रकरण दर्ज नहीं किया। मामला हरसूद का होने से हरसूद थाने में इसकी सूचना दी गई। इधर हरसूद पुलिस ने रात करीब पौने दस बजे किशोरी के पिता की शिकायत पर अज्ञात आरोपित पर उसका अपहरण कर भगा ले जाने का प्रकरण दर्ज किया। इस तरह के गंभीर मामले में पुलिस कार्रवाई करने से बचती रही है। समय पर हरसूद पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करती तो किशोरी के साथ बर्बरता होने से बच जाती।

साजिद से की जा रही पूछताछ

इस मामले में निगमकर्मी साजिद मुख्य कड़ी है। खंडवा बुलाने के बाद किशोरी को आरोपितों ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित सुलभ काम्पलेक्स में रखा था। सुलभ काम्पलेक्स की देखरेख साजिद के हाथ में है। यहां बोर्ड पर कर्मचारियों के नाम के साथ उसका नाम भी लिखा हुआ है। दरअसल, शाम पांच बजे बाद कलेक्टोरेट में सभी कार्यालय बंद हो जाते है। इससे यहां सन्नााटा पसर जाता है। इसके चलते आरोपितों ने किशोरी को यहां रखा था। हरसूद पुलिस द्वारा सह आरोपित साजिद खान से पूछताछ की जा रही है। उससे उसके साथी 17 वर्षीय किशोर के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। बताया जाता है कि गुरुवार को हरसूद पुलिस साजिद को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले सकती हैं।

-किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपित साजिद खान और मुख्य आरोपित 17 वर्षीय किशोर पर धारा 363ए 366, 376 (2) तए (376 त3) 354, 354 (क) ए लैंगिक अपराध से बालकों का संरक्षण अधिनियम और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियिम में प्रकरण पंजीबद्ध किया है। मुख्य आरोपित की तलाश की जा रही है।- प्रकाश परिहार (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण)।

- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और हिंदू संगठनों में घटना को लेकर आक्रोश

इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश है। आक्रोशित संगठनों ने आरोपितों पर कार्रवाई करते हुए मामले को फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाने की मांग की। उनका कहना है कि आरोपितों का फांसी की सजा दी जाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी इस मामले को लेकर आरोपितों पर कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है।

हरसूद थाना क्षेत्र निवासी 10वीं की छात्रा 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और मतांतरण की कोशिश करने की घटना सामने आने के बाद आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की मांग होने लगी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचें। यहां उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा को ज्ञापन सौंपकर आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की गई।