UPSC Result 2021: खंडवा(नईदुनिया प्रतिनिधि)। खंडवा के पंडित दीनदयाल पुरम निवासी कार्तिकेय जायसवाल ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2021 में आल इंडिया लेवल पर 35 वीं रैंक हासिल की है। कार्तिकेय के साथ ही पूरा परिवार इस सफलता से खुश है। 2020 में स्नातक पढ़ाई पूरी होने के बाद वे खंडवा आ गए। घर पर रहकर ही पढ़ाई पूरी की। रोजाना 15 घंटे तैयारी को समय दिया। इस दौरान टीवी देखना छोड़ दिया वहीं मोबाइल का भी आवश्यकता के अनुसार उपयोग किया। 23 वर्ष की उम्र में पहले ही प्रयास से उन्होंने सफलता प्राप्त की व जिले का नाम रोशन किया।
कार्तिकेय ने दसवीं तक खंडवा में पढ़ाई की। 11वीं, 12 की पढ़ाई आंध्र प्रदेश की स्कूल से की। इसके बाद दिल्ली जाकर ग्रेजुएशन पूरा किया। ग्रेजुएशन के दौरान ही यह तैयारी धीरे-धीरे शुरू की। कार्तिकेय की माता मनीषा ने बताया जब वह तैयारी कर रहा था तो पूरे परिवार ने सहयोग दिया। जब वह बीमार होता तो चिंता हो जाती थी। अब बेटा देश सेवा करे यह इच्छा है। कार्तिकेय के पिता आशीष जायसवाल होटल व्यावसायी है। छोटी बहन भूमिका पढ़ाई कर रही हैं। यूपीपीएससी में सफलता मिलने की जानकारी के बाद घर पर स्वजनों व परिचित पहुंचे व सभी को बधाई दी।
\
यूपीएससी को बनाया लक्ष्य
-12 वीं के बाद दिल्ली पहुंचा। वहां पर धीरे-धीरे सिविल सर्विसेस की तरफ जाने का मन बना। इसके लिए पहले उसे जाना फिर इंटरनेट मीडिया से टापर्स के इंटरव्यू देखे, नोट्स व पुराने पेपर देखकर तैयारी की रणनीति बनाई।
ऐसे की तैयारी
-2020 में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद खंडवा आ गया। पूरी तैयारी घर से ही की है। दिन भर में 15 से 16 घंटे तक पढ़ाई की।
इस तरह बनाई रणनीति
- कुल समय का आधा समय आप्शनल सबजेक्ट को दिया। बाकि समय न्यूजपेपर, सामान्य ज्ञान को दिया।
इनसे बनाई रखी दूरी
- टीवी नहीं देखी। मोबाइल में भी आवश्यकता के अनुसार सीनियर्स से बात। इंटरनेट मीडिया से पढ़ाई संबंधित जानकारी ली।
तैयारी करने वालों को मैसेज
- सभी अपने ऊपर भरोसा रखे व अपनी तैयारी को जारी रखे। अपनी तरफ से पूरी मेहनत करें सफलता जरूरद मिलेगी।