MP Cabinet Expansion: जाने विजय शाह के बारे में जो मप्र में छठी बार बने मंत्री
MP Cabinet Expansion: 1990 में पहली बार भाजपा की तरफ से उन्हें टिकट मिला था। इसमें उन्होंने जीत हासिल की थी।
By Sameer Deshpande
Edited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Tue, 26 Dec 2023 08:44:22 AM (IST)
Updated Date: Tue, 26 Dec 2023 10:17:13 AM (IST)
विजय शाहVijay Shah: नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। खंडवा जिले की हरसूद विधानसभा सीट पर कुंवर विजय शाह आठवीं बार विधायक हैं। 1957 में यह सीट अस्तित्व में आई थी। वर्ष 1990 के बाद से लगातार विजय शाह यहां से चुनाव जीत रहे हैं।
यह सीट 1977 से अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। विजय शाह आदिवासी समाज से आते हैं। खंडवा में बड़े आदिवासी चेहरे के रूप में उनकी गिनती होती है। 2003 में उमा भारती की सरकार में वे पहली बार मंत्री बने थे।
![naidunia_image]()
विजय शाह का जन्म एक नवंबर 1962 को हुआ है। उनका एक पुत्र है। पत्नी भावना शाह
खंडवा नगर निगम में महापौर रह चुकी हैं। राजनीति के साथ-साथ विजय शाह कारोबार भी करते हैं। उनके वेयरहाउस हैं। साथ ही उनकी गैस एजेंसी भी है। छात्र जीवन में ही उन्होंने राजनीति की शुरुआत कर दी थी।
क्रिश्चियन कालेज छात्र संघ में वे अलग-अलग पदों पर रहे हैं। इसके बाद वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए। 1990 में पहली बार भाजपा की तरफ से उन्हें टिकट मिला था। इसमें उन्होंने जीत हासिल की थी। 2018 में वे सातवीं बार विधायक बने। 2020 में शिवराज सरकार सत्ता में आई तो वह फिर से मंत्री बनाए गए।