खंडवा स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गिरा युवक, प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच फंसा
आरपीएफ जवानों ने सजगता से बचाई युवक की जान।
By Hemraj Yadav
Edited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Thu, 20 Jan 2022 11:13:37 PM (IST)
Updated Date: Thu, 20 Jan 2022 11:13:37 PM (IST)

खंडवा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। खंडवा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात चलती ट्रेन में चढ़ते समय युवक गिर गया। वह ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच में फंस गया। स्टेशन पर ड्यूटी दे रहे आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन के गार्ड को आवाज लगाई और ट्रेन को रुकवाया। यात्री के पैरों में चोट आई है। जवानों की तत्परता और सजगता से उसकी जान बच पाई
आरपीएफ थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया मौके पर तैनात उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार, महिला प्रधान आरक्षक उर्मिला सिकरवार ने ट्रेन के गार्ड को जोर-जोर से आवाज लगाई। गार्ड ने तुरंत प्रेशर ड्राप कर ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद उस यात्री को सुरक्षित नीचे से बाहर निकाला गया व कार्यालय में लाए। ज्यादा चोट नहीं होने पर फस्ट एड दिया गया। उसने अपना नाम श्याम मारको पुत्र रामू उम्र 24 वर्ष निवासी रोशनी तहसील खालवा बताया। वह अपने गांव वालों के साथ मुंबई में कैटरर्स का काम करने जा रहा था। उसके सभी साथी ट्रेन में बैठ गए थे। ट्रेन के चलने पर वह चढ़ने लगा तो उसका संतुलन बिगड़ गया। अपनी जान बचने पर उसने आरपीएफ को धन्यवाद दिया। उसने माना कि थोड़ी सी लापरवाही से जान जा सकती थी। फिर अपने गांव वापस लौट गया।