• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

बांटने की जगह कचरे में फेंक दिए 223 आधार कार्ड, डाक विभाग की लापरवाही से मचा हड़कंप

MP News: मध्य प्रदेश के खरगोन में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां सड़क पर सैकड़ों आधार कार्ड ऐसे फेंके मिले, जैसे इनका कोई मोल नहीं हो। ए...और पढ़ें

By vishal anand chhatiyeEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 05 Nov 2025 10:07:57 PM (IST)Updated Date: Wed, 05 Nov 2025 10:07:57 PM (IST)
बांटने की जगह कचरे में फेंक दिए 223 आधार कार्ड, डाक विभाग की लापरवाही से मचा हड़कंप
बांटने की जगह कचरे में फेंक दिए 223 आधार कार्ड

नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन। हर सरकारी कार्य में महत्वपूर्ण दस्तावेज व्यक्ति की पहचान आधार कार्ड शहर के डाबरिया रोड पर मिले। यहां सैकड़ों आधार कार्ड ऐसे फेंके मिले, जैसे इनका कोई मोल नहीं हो। एक साथ इतनी सारी संख्या में आधार कार्ड मिलना किसी धोखाधड़ी बताया जा रहा है। हालांकि मामले में पोस्ट आफिस के कर्मचारी की लापरवाही सामने आ रही है।

223 आधार कार्ड जब्त

डाबरिया रोड पर ढाबे के पास सैकड़ों आधार कार्ड संजय नगर, राजेंद्र नगर क्षेत्र के रहवासियों के मिले हैं। जिसके बाद एसडीएम वीरेंद्र कटारे की सूचना दी गई। एसडीएम ने मामले की गंभीरता देख डाबरिया पटवारी को तत्काल मौके पर भेज कर पंचनामा बना कर 223 आधार कार्ड जब्त किए। फिलहाल जब्त आधार कार्ड तहसीलदार साहब के पास जांच हेतु पहुंच चुके हैं। मामले में लोगों का कहना है कि संदिग्ध अवस्था में पड़े मिले आधार कार्ड की जानकारी के लिए जब पोस्ट मास्टर रूप कुमार खांडवे सहित अन्य कर्मचारियों से जानना चाहा।


इस पर पोस्ट मास्टर ने गैर जिम्मेदाराना बयान देते हुए कहा कि क्या होता है। इससे छोटी बात है। यह तो ऑनलाइन भी निकल जाते हैं। छोड़ो यार आप तो क्या है। मतलब पोस्ट मास्टर के लिए किसी के निजी और संवेदनशील दस्तावेजों की कोई कीमत नहीं है और वह भी तब जब के उनकी सुरक्षा और वितरण की जिम्मेदारी उनके अपने विभाग की हो। मामले में एडीएम रेखा राठौर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।